सिंगल चार्ज में 65Km रेंज के साथ Sole Bicycles E-24 ई-बाइक लॉन्च, जानें कीमत

ई-बाइक के लिए प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है और कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से इसे प्री-ऑर्डर किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2023 11:20 IST
ख़ास बातें
  • इलेक्ट्रिक साइकल में 48V 15Ah बैटरी पैक मिलता है।
  • यह सिंगल चार्ज में 64 किलोमीटर तक चल सकती है।
  • यह 45 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार तक दौड़ाई जा सकती है।

Sole Bicycles E-24 ई-बाइक के लिए प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है

Photo Credit: Sole Bicycles

Sole Bicycles ने अपनी इलेक्ट्रिक साइकल E-24 लॉन्च की है जो कि सिंगल चार्ज में 64 किलोमीटर की रेंज तक चल सकती है। चार्जिंग के लिए कहा गया है कि यह 4 घंटे में पूरी तरह से चार्ज हो जाती है। इसमें 750W मोटर लगी है। साइकल में रेट्रो डिजाइन मिलता है। यह देखने में क्लासी लगती है। 6.4 फीट तक की हाइट वाला राइडर इसे चला सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 
 

Sole Bicycles E-24 Price

Sole Bicycles E-24 इलेक्ट्रिक साइकल की कीमत 2,199 डॉलर (लगभग 1.83 लाख रुपये) है। इसके लिए अगर ग्राहक को रैक भी चाहिए तो इसके लिए कंपनी ने 59.99 डॉलर (लगभग 5 हजार रुपये) की कीमत रखी है। ई-बाइक के लिए प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है और कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से इसे प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। यह ब्लैक, ओरेंज और सिल्वर, और ग्रीन व व्हाइट कलर्स में आती है। 
Advertisement
 

Sole Bicycles E-24 Features

सोल बाइसाइकल ई24 इलेक्ट्रिक साइकल के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो साइकल में रेट्रो डिजाइन मिलता है। यह देखने में क्लासी लगती है। इसे 6.4 फीट तक की हाइट वाले राइडर के लिए डिजाइन किया गया है। साइकल में 24 इंच के पहिए मिलते हैं। ये 3 इंच मोटे हैं। इसमें कंपनी ने हाइड्रॉलिक डिस्क ब्रेक भी दिए हैं। स्पीड को तीन असिस्ट लेवल में बांटा गया है जिसकी मदद से यह 45 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार तक दौड़ाई जा सकती है। 

Sole Bicycles E-24 इलेक्ट्रिक साइकल में 48V 15Ah बैटरी पैक मिलता है। यह सिंगल चार्ज में 64 किलोमीटर तक चल सकती है। बैटरी को चार्ज होने में 4 घंटे तक का समय लगता है, जैसा कि कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है। इलेक्ट्रिक साइकल आज के समय में काफी पॉपुलर हो रही हैं। ट्रेंड के चलते अब यह ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों द्वारा खरीदी जा रही हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. Top Air Purifiers Under 5K: जहरीली हवा से बचाएंगे ये 6 सस्ते एयर प्यूरीफायर! कीमत ₹5 हजार से कम
  3. iPhone 18, iPhone 18e की बैटरी, कैमरा फीचर्स हुए लीक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Air Pollution: N95, N99 या KN95: प्रदूषण के लिए कौन-सा मास्क बेहतर? खरीदने से पहले जान लें
  2. iPhone 18, iPhone 18e की बैटरी, कैमरा फीचर्स हुए लीक!
  3. Top Air Purifiers Under 5K: जहरीली हवा से बचाएंगे ये 6 सस्ते एयर प्यूरीफायर! कीमत ₹5 हजार से कम
  4. बैग में लेकर घूमें मॉनिटर! 8mm पतला OLED डिस्प्ले वाला AOC पोर्टेबल मॉनिटर लॉन्च
  5. Jio vs Airtel vs Vi: अनलिमिटेड कॉल, डाटा के कोई एक्स्ट्रा खर्च नहीं, जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  6. Oppo Reno 17 सीरीज का लॉन्च 16 नवंबर को! 50MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. दिल्ली में AQI पहुंचा 700 के पार, कार Air Purifier करेंगे प्रदूषण से बचाव, अमेजन सेल में डिस्काउंट पर खरीदें
  8. Samsung का प्रीमियम फोन मिल रहा ₹6500 सस्ता, 4 कैमरा, 6.3 इंच डिस्प्ले, 4300mAh बैटरी से लैस
  9. Google का 50MP कैमरा वाला Pixel फोन मिल रहा ₹39,000 सस्ता, जल्द करें ऐसे मिलेगा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.