सिंगल चार्ज में 151km चलने वाला Simple Dot One इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत

Simple Dot One में 8.5 kW की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो कि 8.5KW की पावर और 72 Nm का टॉर्क जनरेट करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2023 13:41 IST
ख़ास बातें
  • Simple Dot One की एक्स शोरूम कीमत 99,999 रुपये है।
  • Simple Dot One में 8.5 kW की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है।
  • Simple Dot One में 151 किलोमीटर की सर्टिफाइड रेंज मिलती है।

Simple Dot One की रेंज 151 किलोमीटर है।

Photo Credit: Simple Energy

इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता कंपनी Simple Energy ने भारत में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple Dot One लॉन्च कर दिया है। Dot One एक ट्रेंड-सेटिंग सिंपल वन के प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है जो कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में एंट्री करने वाले ग्राहकों को आकर्षक और किफायती ऑप्शन प्रदान करता है। नया स्कूटर एक ही वेरिएंट में पेश किया गया। यहां हम आपको Simple Dot One के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Simple Dot One की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Simple Dot One की एक्स शोरूम कीमत 99,999 रुपये है। यह स्पेशल कीमत फिलहाल बेंगलुरु में प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों के लिए है। यह लिमिटेड ऑफर इन्वेंट्री खत्म होने तक रहेगा। इस बीच नए ग्राहकों के लिए लॉन्च कीमत जनवरी 2024 सामने आएगी जो कि थोड़ी ज्यादा होगी। बुकिंग अब ऑनलाइन शुरू हो गई है। डिलीवरी शुरुआत में बेंगलुरु और उसके बाद अन्य शहरों में शुरू होगी। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 4 कलर ऑप्शन नम्मा रेड, ब्रेजेन ब्लैक, ग्रेस व्हाइट और एज्योर ब्लू में उपलब्ध होगा। इंट्रोडक्ट्री ऑफर्स के साथ डॉट वन को LightX और BrazenX कलर ऑप्शन में भी पेश किया जाएगा।


Simple Dot One की रेंज और पावर


Simple Dot One में 8.5 kW की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो कि 8.5KW की पावर और 72 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। मोटर को पावर देने के लिए 3.7 kWh की बैटरी दी गई है।  इस स्कूटर के साथ 750W चार्जर के साथ आता है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 2.77 सेकेंड्स में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की की टॉप स्पीड 105 किलोमीटर है। इस स्कूटर में फिक्स्ड बैटरी होगी जो कि 151 किलोमीटर की सर्टिफाइड रेंज और आईडीसी में 160 किलोमीटर की रेंज तय करेगी जिससे यह अपने सेगमेंट में सबसे लंबी रेंज E2W बन जाएगा।
Advertisement

सेफ्टी फीचर्स में CBS, डिस्क ब्रेक शामिल हैं। इस स्कूटर में 35 लीटर की अंडर सीट स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा इसमें यूजर फ्रेंडली टच स्क्रीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है जो कि राइडिंग अनुभव को बेहतर करने के लिए कई फंक्शन और ऐप कनेक्टिविटी प्रदान करता है। इस स्कूटर में 12 इंच के व्हील दिए गए हैं जो कि 90-90 ट्यूबलेस टायर के साथ आते हैं। यह स्कूटर इको, राइड, डेश और सोनिक जैसे 4 राइडिंग मोड्स का सपोर्ट करता है। 
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.