सिंगल चार्ज में 585 किमी चलने वाली Rolls-Royce की इलेक्ट्रिक कार हुई पेश, स्पीड में स्पोर्ट्स कार से कम नहीं

लग्जरी कार निर्माता ब्रांड Rolls-Royce ने 18 अप्रैल को चीन में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Rolls-Royce Shining को पेश किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2023 16:40 IST
ख़ास बातें
  • Rolls-Royce ने चीन में पहली इलेक्ट्रिक कार Rolls-Royce Shining पेश की है।
  • Rolls-Royce Shining की चीन में शुरुआती कीमत 5.75 मिलियन युआन है।
  • Rolls-Royce Shining एक बार चार्ज होकर 585 किमी तक चल सकती है।

Rolls-Royce Spectre को अक्टूबर 2022 में पेश किया गया था।

Photo Credit: Rolls-Royce

लग्जरी कार निर्माता ब्रांड Rolls-Royce ने 18 अप्रैल को चीन में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Rolls-Royce Shining को पेश किया है। धीरे-धीरे कंपनियां अपनी ब्रांड इमेज, प्रीमियम ड्राइविंग अनुभव प्रदान करने, नई टेक्नोलॉजी प्रदान करने और ग्राहकों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए ग्रीन एनर्जी पर चलने वाली इलेक्ट्रिक कारों की ओर बढ़ रहे हैं। ईवी बेहतर ड्राइविंग डायनामिक्स, एडवांस टेक्नोलॉजी और सेल्फ ड्राइविंग कैपेसिटी प्रदान करती हैं जो लग्जरी कार खरीदारों के लिए बेस्ट हैं। इसके अलावा ईवी सामान्य पेट्रोल या डीजल से चलने वाली कारों की तुलना में सस्टेंबल और पर्यावरण के अनुकूल ऑप्शन प्रदान करती हैं। आइए Rolls-Royce Shining के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Rolls-Royce Shining  की कीमत


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Rolls-Royce Shining इलेक्ट्रिक कार की चीन में शुरुआती कीमत 5.75 मिलियन युआन (लगभग 6,86,09,575 रुपये) है। उपलब्धता की बात की जाए तो इस इलेक्ट्रिक कार की डिलीवरी 2023 की चौथी तिमाही में होने की उम्मीद है।
 

Rolls-Royce Shining के स्पेसिफिकेशंस


इस इलेक्ट्रिक कार में 430 kW की मोटर दी गई है जो कि 900 Nm का टार्क जनरेट करती है। यह कार सिर्फ 4.5 सेकंड में 250 किमी प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकती है। इस इलेक्ट्रिक कार में 102 kWh की बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज होकर 585 किमी तक चल सकती है। इंटीरियर देखने में रात के आकाश जैसा लगता है और इसमें स्टारलाईट डोर, तारों वाली स्काई रूफ और रोल्स-रॉयस लोगो वाले तकिए दिए गए हैं। Rolls-Royce ने शंघाई ऑटो शो में अपनी पहली ऑल-इलेक्ट्रिक कार Shining पेश की है। इस कार को अक्टूबर 2022 में Rolls-Royce Spectre के तौर पर लॉन्च किया गया था। 
Advertisement

एक्सटीरियर की बात करें तो Rolls-Royce Shining का एक्सटीरियर कंपनी की अन्य कारों जैसा ही दिखता है, जिसमें क्लासिक पार्थेनन स्ट्रेट वॉटरफॉल ग्रिल, स्लिप-बैक शेप और डबल-डोर स्पोर्टी फील देता है। कार के पार्किंग स्पेस में इंटीग्रेटेड टर्न सिग्नल और ब्रेक लाइट के साथ स्प्लिट टेललाइट डिजाइन है। रोल्स-रॉयस ने अब कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के लिए जरूरी कदम उठाए हैं। शाइनिंग का ऑल-इलेक्ट्रिक पावरट्रेन पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ रोल्स-रॉयस की शांत राइड प्रदान करता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric Car, Shanghai Auto Show, China

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.