1 हजार किलोमीटर रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार अगस्त में होगी लॉन्च! ROX Motor की होगी पहली EV

ROX Motor अगस्त 2023 में अपना पहला EV मॉडल लॉन्च करने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 जनवरी 2023 17:24 IST
ख़ास बातें
  • ROX Motor एक विस्तारित रेंज सिस्टम की पेशकश करेगी
  • इसके बड़े बैटरी पैक की बदौलत लॉन्ग रेंज निकालने में सक्षम होगी
  • EV की चीन में कीमत 400,000 युआन (लगभग 48 लाख रुपये) हो सकती है

ROX Motor अगस्त 2023 में अपना पहला EV मॉडल लॉन्च करने के लिए तैयार है

Photo Credit: Gizmochina

Roborock रोबोट वैक्यूम क्लीनर बनाने वाली कंपनी है, जिसके फाउंडर ने ROX Motor नाम का एक ऑटोमोबाइक ब्रांड बनाया था। अब, पता चला है कि यह नई कंपनी कथित तौर पर इस साल अपना पहला इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च करेगी। फिलहाल कंपनी ने इस अपकमिंग ईवी की खासियतों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट की मानें तो वाहन में एक बड़ा बैटरी पैक मिलेगा, जिसकी बदौलत यह फुल चार्ज में 1,000 किलोमीटर से अधिक चल सकता है। 

Gizmochina के अनुसार, ROX Motor अगस्त 2023 में अपना पहला EV मॉडल लॉन्च करने के लिए तैयार है। फिलहाल, ब्रांड Huawei के समान कोर सिस्टम जैसे अन्य ऑटोमोबाइल निर्माताओं को स्मार्ट तकनीक प्रदान करता है। लेकिन, ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी इस क्षेत्र में अपना हाथ आजमाना चाह रही है।

यूं तो कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस कार के टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार, इस कार में ROX Motor एक विस्तारित रेंज सिस्टम की पेशकश करेगी, इसके बड़े बैटरी पैक की बदौलत लॉन्ग रेंज निकालने में सक्षम होगी।

रिपोर्ट आगे यह भी कहती है कि इस इलेक्ट्रिक कार की चीन में कीमत 400,000 युआन (लगभग 48 लाख रुपये) होने की उम्मीद है। इस कार का डिजाइन भी कथित तौर पर लग्जरी कार जैसा होगा। इस कार के लिए कंपनी BAW (बीजिंग ऑटोमोबाइल वर्क्स) नाम के ब्रांड के साथ काम कर रहा है, जो BAIC ग्रुप का एक पूर्व ब्रांड है।

इस साझेदारी में ROX Motor कथित तौर पर ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग और अन्य तकनीकी समाधानों पर काम करेगी, जबकि वाहन के उत्पादन का काम BAW करेगी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric car
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. पहली बार! एक फोन में दो तरह के डिस्प्ले, LCD और e-ink स्क्रीन के साथ इस कंपनी ने किया पेश
  2. 13 हजार से सस्ता खरीदें OnePlus का फ्लैगशिप फोन, 6000mAh बैटरी, धांसू कैमरा
  3. Honor 600 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, iPhone 17 Pro Max जैसा हो सकता है कैमरा मॉड्यूल
  4. Google Gemma 4: गूगल का नया AI मॉडल बिना इंटरनेट भी चलेगा, स्मार्टफोन बनेंगे सुपरस्मार्ट!
  5. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  6. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च होगा 8GB रैम, Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ, गीकबेंच पर खुलासा
  7. फ्री में बनाएं AI वीडियो! Google Vids में आया बड़ा अपडेट, ऐसे करें इस्तेमाल
  8. 25 इंच बड़े 300Hz डिस्प्ले के साथ Redmi G25 2026 गेमिंग मॉनिटर हुए लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Xiaomi ने सस्ता वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 10000Pa सक्शन, 180 मिनट का बैटरी बैकअप, जानें कीमत
  10. 8 हजार सस्ता खरीदें Samsung का 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.