180 Km रेंज वाला River EV बेंगलुरु में स्पॉट, जल्द होगा लॉन्च!

River स्टार्टअप को 2020 में अरविंद मणि और विपिन जॉर्ज ने शुरू किया था। ब्रांड के अनुसार, उनका लक्ष्य मल्टी-यूटिलिटी इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाना है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 जनवरी 2023 17:24 IST
ख़ास बातें
  • इलेक्ट्रिक स्कूटर को बेंगलुरु की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है
  • River EV इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को इस साल लॉन्च कर सकती है
  • स्कूटर के आधिकारिक स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च डेट का खुलासा नहीं हुआ है

River नाम के स्टार्टअप को 2020 में शुरू किया गया था

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर की मार्केट तेजी से बढ़ रही है, जिसमें लगातार नए स्टार्टअप एंट्री ले रहे हैं। इनमें से एक ब्रांड नेम River है, जो मार्केट में कथित तौर पर जल्द अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर लाने की तैयारी में है। अब, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को रोड पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। टेस्ट मॉडल की हेडलाइट कंपनी द्वारा जारी आधिकारिक टीजर में दिखाए गए स्कूटर से मेल खाती है।

Rushlane द्वारा एक इलेक्ट्रिक स्कूटर की रोड टेस्टिंग के दौरान ली गई तस्वीरें शेयर की गई हैं। यूं तो इसमें इलेक्ट्रिक स्कूटर को पूरी तरह से कैमोफ्लाज में ढका हुआ है, लेकिन हेडलाइट और बॉडी शेप River के अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर से मेल खाती है। स्कूटर को बेंगलुरु की सड़कों पर टेस्ट होते देखा गया है। यह स्टार्टअप भी बेंगलुरु बेस्ड है।
 
फिलहाल इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के आधिकारिक नाम की घोषणा नहीं की गई है। रिपोर्ट में इसे River EV कहा गया है। स्कूटर की डिजाइन शैली काफी हद तक Yamaha के Neo इलेक्ट्रिक स्कूटर से मेल खाती है, खासतौर पर इसकी ट्विन हेडलाइट, जो चौकोर शेप में हैं। स्टार्टअप की आधिकारिक वेबसाइट पर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का एक टीजर भी मौजूद है।

River स्टार्टअप को 2020 में अरविंद मणि और विपिन जॉर्ज ने शुरू किया था। ब्रांड के अनुसार, उनका लक्ष्य मल्टी-यूटिलिटी इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाना है। Team-BHP की रिपोर्ट के अनुसार, बैटरी पैक साइज के हिसाब से इसकी मैक्सिमम रेंज 180 किमी तक हो सकती है और साथ ही इसकी टॉप स्पीड 80 किमी / घंटा हो सकती है। इसका लॉन्च इस साल होने की उम्मीद है। हालांकि, स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च डेट को लेकर फिलहाल स्टार्टअप की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: River EV, Electric scooters
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  4. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  5. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  6. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  7. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  9. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  10. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.