80 किमी रेंज वाली Raleigh One इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, रिमूवेबल बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स

इसमें 360Wh की रियर हब मोटर लगी है जो 35Nm टॉर्क पैदा करती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 जून 2026 19:17 IST
ख़ास बातें
  • यह ईको मोड में 80 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है।
  • बूस्ट मोड में यह 50 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है।
  • इसमें गेट्स कार्बन बेल्ट ड्राइव है जिससे यह ग्रीस फ्री चलती है।

Raleigh की ओर से नई इलेक्ट्रिक बाइक Raleigh One को लॉन्च किया गया है।

Photo Credit: Raleigh

Raleigh की ओर से नई इलेक्ट्रिक बाइक Raleigh One को लॉन्च किया गया है। यह कंपनी की नई स्टेप-थ्रू फ्रेम बाइक है जो अर्बन यूजर्स के लिए खासतौर पर डिजाइन की गई है। इसमें Mivice मोटर लगी है और 360Wh की रीमूवेबल बैटरी मिलती है। कंपनी के अनुसार, यह इलेक्ट्रिक बाइक 35Nm टॉर्क पैदा करती है। एक बार के चार्ज में इसे 80 किलोमीटर दूर तक ले जाया जा सकता है। इसमें चौड़े टायर लगे हैं जो हाइड्रॉलिक डिस्क ब्रेक्स से लैस किए गए हैं। इसके अलावा इसमें कई स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स भी हैं। आइए जानते हैं Raleigh One ई-बाइक की कीमत और खास फीचर्स के बारे में विस्तार से। 

Raleigh One Electric Bike Price

Raleigh One की कीमत €2,399 (लगभग 2,60,000 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। ब्रांड ने इसे दो शानदार कलर्स में पेश किया है जिसमें ऑफ व्हाइट, और टील को शामिल किया गया है। इलेक्ट्रिक बाइक को अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकती है। 

Advertisement

Raleigh One Electric Bike Features

Raleigh One इलेक्ट्रिक बाइक स्टेप-थ्रू फ्रेम के साथ आती है जो अर्बन यूजर्स के लिए डिजाइन की गई है। इसमें 360Wh की रियर हब मोटर लगी है जो 35Nm टॉर्क पैदा करती है। यह 250 W Mivice रियर हब मोटर से लैस की गई है। इलेक्ट्रिक बाइक की टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इसमें रिमूवेबल बैटरी लगी है जो ईको मोड में 80 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। वहीं, बूस्ट मोड में यह 50 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। इसमें गेट्स कार्बन बेल्ट ड्राइव है जिससे यह ग्रीस फ्री चलती है। 

इलेक्ट्रिक बाइक को SP Connect माउंट के माध्यम से फोन से कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें चौड़े टायर लगे हैं जो हाइड्रॉलिक डिस्क ब्रेक्स से लैस किए गए हैं। दावा है कि उतार-चढ़ाव वाले रोड पर भी यह स्मूद राइड दे सकती है। इसके अलावा इसमें राइजर बार, रियर लाइट और डुअल फ्रंट बीम भी मिलता है। इसके ऐप में कई तरह के फीचर्स मिलते हैं जिसमें अलार्म, जीपीए, चोरी का अलर्ट, और ऑटो लॉकिंग आदि शामिल हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  4. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  6. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  7. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  8. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  9. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  10. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.