Pure EV इन 2 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पर दे रही है Rs 20 हजार का डिस्काउंट, फुल चार्ज में देती हैं 171 Km तक रेंज

इस फ्लैट डिस्काउंट के बाद इन्हें 99,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इन इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स में हिल-स्टार्ट असिस्ट, कोस्टिंग रिजनरेशन और पार्क असिस्ट जैसी फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2024 20:59 IST
ख़ास बातें
  • Pure EV ने 10 नवंबर तक फेस्टिव डिस्काउंट की घोषणा की है
  • ecoDryft and eTryst पर 20,000 रुपये की छूट मिल रही है
  • दोनों मोटरसाइकिलें Pure EV के प्रीडिक्टिव AI X-प्लेटफॉर्म पर बनाई गई हैं

Photo Credit: Pure EV

भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता Pure EV ने दिवाली ऑफर पेश किया है। कंपनी अपने दो इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल मॉडल्स, ecoDryft and eTryst पर सीमित समय के लिए भारी छूट दे रही है। Pure EV अपने ई-मोटरसाइकिल मॉडल्स में इलेक्ट्रिॉनिक व्हीकल क्लाउड अलर्ट, इंटेलिजेंट बैटरी मैनेजमेंट, हिल-स्टार्ट असिस्ट, कोस्टिंग रिजनरेशन और पार्क असिस्ट जैसी फीचर्स देती है। दोनों मोटरसाइकिलें Pure EV के प्रीडिक्टिव AI X-प्लेटफॉर्म पर बनाई गई हैं।

Pure EV ने 10 नवंबर तक फेस्टिव डिस्काउंट की घोषणा की है। कंपनी अपने दो इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल मॉडल्स, ecoDryft and eTryst पर 20,000 रुपये की छूट दे रही है। इस फ्लैट डिस्काउंट के बाद इन्हें 99,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इन इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स में हिल-स्टार्ट असिस्ट, कोस्टिंग रिजनरेशन और पार्क असिस्ट जैसी फीचर्स मिलते हैं।

जबकि eTryst इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल उन लोगों के लिए है जो 171 किलोमीटर तक की रेंज के साथ अधिक शक्तिशाली राइड की तलाश में हैं, EcoDryft रोजाना के आवागमन के लिए आदर्श है। कंपनी का कहना है कि सीमित समय के लिए यह दिवाली ऑफर भारतीय ग्राहकों की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी तक पहुंच बढ़ाने का काम करेगी।

eTryst 111-171 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है। कंपनी का कहना है कि यह एक कम्प्लीट ई-बाइक है और 94 किलोमीटर की टॉप स्पीड तक जा सकती है। इसमें 3.5 kWh बैटरी पैक मिलता है। बाइक इंटरनल कंबशन इंजन बाइक के जितना ही टॉर्क और पावर जेनरेट कर सकती है। 
Advertisement

वहीं, EcoDryft की खासियतों की बात करें, तो ई-मोटरसाइकिल 80 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड देने का दावा करती है और कंपनी के अनुसार, इसकी फुल चार्ज रेंज 106-151 किलोमीटर है। इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को पावर देने के लिए इसमें 3kWh का बैटरी पैक और 3kW क्षमता की इलेकट्रिक मोटर मिलती है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Pure EV, Pure EV ecoDryft, Pure EV ETryst 350
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.