Okinawa ने लॉन्च किया 160 Km रेंज वाला 2023 Okhi-90 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

नया 2023 Okinawa Okhi-90 इलेक्ट्रिक स्कूटर पुराने मॉडल के समान 1.86 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 जुलाई 2023 18:28 IST
ख़ास बातें
  • 2023 Okinawa Okhi-90 इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत पुराने मॉडल के समान है
  • इसका नया बैटरी पैक AIS-156 Amendment 3 के अनुरूप है
  • इसके फ्रंट में हाइड्रोलिक सस्पेंशन और पीछे डबल शॉकर सेटअप शामिल है

2023 Okinawa Okhi-90 इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1.86 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है

भारत में पॉपुलर इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता Okinawa ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर पोर्टफोलियो में मौजूद Okhi-90 को अपडेट किया है। नए ईवी मॉडल की कीमत को पुराने मॉडल के समान रखा गया है, लेकिन स्पेसिफिकेशन्स में कुछ बदलाव किए गए हैं। नया इलेक्ट्रिक स्कूटर अब एक नए बैटरी पैक के साथ आता है, जो AIS-156 Amendment 3 के अनुरूप है। इसके अलावा, इसमें नेक्स्ट जनरेशन की इलेक्ट्रिक मोटर दिए जाने का भी दावा किया गया है। चलिए इसके बारे में अधिक जानते हैं।

नया 2023 Okinawa Okhi-90 इलेक्ट्रिक स्कूटर पुराने मॉडल के समान 1.86 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर उपलब्ध होगा। कंपनी का कहना है कि इसकी डिलीवरी सितंबर 2023 से शुरू होगी। यह चार कलर ऑप्शन - रेड, ब्लू, ग्रे और व्हाइट में उपलब्ध होगा। कंपनी का कहना है कि वह अपने इटालियन पार्टनर Tacita के साथ मिलकर अपने पूरे प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को अपग्रेड करेगी।

खासियतों की बात करें, तो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में नया बैटरी पैक मिलता है, जो AIS-156 Amendment 3 के अनुरूप है। यह रेंज में भी सुधार करता है। कंपनी का दावा है कि नया इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 160 किलोमीटर की रेंज दे सकता है। इसकी टॉप स्पीड 90 Kmph बताई गई है। इसके लिए कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर में नई नेक्स्ट जनरेशन इलेक्ट्रिक मोटर शामिल की है।  

Okhi-90 में फ्रंट में हाइड्रोलिक सस्पेंशन यूनिट और पीछे डबल शॉकर सेटअप शामिल किया गया है। इसके अलावा, इसमें रिजनरेटिव एनर्जी से लैस e-ABS (इलेक्ट्रॉनिक-असिस्टेड ब्रेकिंग सिस्टम) शामिल है। कंपनी का कहना है कि नया ई-स्कूटर ऑटो-कट फंक्शन के साथ एक माइक्रो-चार्जर के साथ आता है।

2023 Okhi-90 में एक नई एनकोडर-आधारित मोटर, एक डिजिटल स्पीडोमीटर, एक एंटी-थेफ्ट अलार्म, जीपीएस नेविगेशन और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, इसमें मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी मौजूद होने का दावा किया गया है, जो रियल टाइम बैटरी SOC और स्पीड मॉनिटरिंग दिखाता है।
Advertisement

2023 Okhi-90 एक बार चार्ज करने पर 160 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करता है, जबकि इसकी टॉप-स्पीड 90 किमी प्रति घंटा बताई गई है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी को 4-5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Great Summer Sale 2026: Amazon का ये हिडन टूल बताएगा डील सच में सस्ती है या नहीं!
  2. Amazon Great Summer Sale LIVE: शुरू हुई गर्मियों की सबसे बड़ी अमेजन सेल! यहां जानें पॉपुलर डील्स
  3. CMF Watch 3 Pro की सेल शुरू, 1 हजार रुपये सस्ती खरीदने का मौका, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Watch 3 Pro की सेल शुरू, 1 हजार रुपये सस्ती खरीदने का मौका, जानें सबकुछ
  2. Great Summer Sale 2026: Amazon का ये हिडन टूल बताएगा डील सच में सस्ती है या नहीं!
  3. Huawei Watch Kids X1, Watch Kids X1 Pro लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स और कीमत
  4. Moto Buds 2 Plus सेल भारत में आज से, 40 घंटे की है बैटरी, जानें सबकुछ
  5. 50MP कैमरा, 8500mAh बैटरी के साथ Huawei Nova 15 Max लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास
  6. बिना स्क्रीन वाला Fitbit Air लॉन्च: फैशन के साथ ट्रैक करेगा आपकी पूरी लाइफस्टाइल, जानें कीमत
  7. 200MP कैमरा वाला Vivo फोन मिल रहा 8 हजार से ज्यादा सस्ता, देखें क्या है डील
  8. Flipkart SASA LELE Sale: Mini LED TV, 55-इंच स्क्रीन और Samsung ब्रांड, सब कुछ 40 हजार में!
  9. Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra vs Google Pixel 10 Pro: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Amazon Great Summer Sale LIVE: शुरू हुई गर्मियों की सबसे बड़ी अमेजन सेल! यहां जानें पॉपुलर डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.