90km रेंज वाला सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Odysse HyFy लॉन्च, कीमत Rs 42,000 से शुरू, जानें सबकुछ

इलेक्ट्रिक स्कूटर को कंपनी ने पांच कलर वेरिएंट में लॉन्च किया है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 मई 2025 14:46 IST
ख़ास बातें
  • स्कूटर को कंपनी ने दो बैटरी कंफिग्रेशन में पेश किया है
  • यह 70 से लेकर 90 किलोमीटर तक की रेंज तक जा सकता है
  • यह 4 से लेकर 8 घंटे के समय में फुल चार्ज हो सकता है

Odysse HyFy इलेक्ट्रिक स्कूटर में 250W की मोटर लगी है।

Photo Credit: Odysse Electric Vehicles

Odysse Electric Vehicles की ओर से नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया गया है जो प्राइस में काफी अफॉर्डेबल है। कंपनी ने यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर HyFy के नाम से लॉन्च किया है। इसमें 250W की मोटर लगी है। यह स्कूटर ऐसे यूजर्स के लिए है जो कम दाम में एक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लेने की इच्छा रखते हैं और कम स्पीड वाला EV चाहते हैं। इसलिए कंपनी ने इसमें टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रतिघंटा तक ही दी है। खासतौर पर यह शहर में राइडिंग, स्टूडेंट्स, और डिलीवरी राइडर्स के लिए पेश किया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 
 

Odysse HyFy Electric Scooter Price

Odysse HyFy इलेक्ट्रिक स्कूटर काफी सस्ते में पेश किया गया है और इसकी कीमत मात्र Rs 42,000 (एक्स-शोरूम मुंबई) है। इलेक्ट्रिक स्कूटर को कंपनी ने पांच कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया है जिसमें Royal matte blue, Ceramic silver, Aurora matte black, Flare red, और Jade green कलर शामिल हैं। 
 

Odysse HyFy Electric Scooter Sale, Discount Offer

Odysse HyFy इलेक्ट्रिक स्कूटर की सेल आज यानी 10 मई से शुरू होने जा रही है। इसे Odysse डीलरशिप नेटवर्क से खरीदा जा सकता है जिसके देशभर में 150 से ज्यादा आउटलेट हैं। इसके अलावा यह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से भी पर्चेज किया जा सकता है। पहले आने वाले ग्राहकों को कंपनी ने स्पेशल डिस्काउंट और वारंटी बेनिफिट्स देने की बात भी कही है। 
 

Odysse HyFy Electric Scooter Features, Range

Odysse HyFy इलेक्ट्रिक स्कूटर में 250W की मोटर लगी है। इसमें 25 km/h की टॉप स्पीड दी गई है। स्कूटर को कंपनी ने दो बैटरी कंफिग्रेशन में पेश किया है जिसमें 48V और 60V बैटरी का विकल्प मिल जाता है। कंपनी का दावा है कि यह 70 से लेकर 90 किलोमीटर तक की रेंज तक जा सकता है। यह बैटरी वेरिएंट के ऊपर निर्भर करता है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर कितनी रेंज तक जाता है। कंपनी के अनुसार, यह 4 से लेकर 8 घंटे के समय में फुल चार्ज हो सकता है। 

Odysse HyFy इलेक्ट्रिक स्कूटर में कई फंक्शनल फीचर्स मिलते हैं जिसमें सिटी ड्राइव, पार्किंग और रिवर्स मोड आदि शामिल हैं। इसमें क्रूज कंट्रोल और डिजिटल LED मीटर भी दिया गया है। इसका वजन 88 किलोग्राम है और लोडिंग क्षमता 150 किलोग्राम की है। स्कूटर में टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन है, और एक स्प्रिंग लोडेड रियर सस्पेंशन है। इसमें फ्रंट डिस्क ब्रेक हैं और रियर ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। यह 3-10 साइज के ट्यूबलैस टायर्स के साथ आता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.