610KM रेंज वाली NIO ES6 इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी शंघाई ऑटो शो 2023 में पेश

इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता कंपनी NIO 18 अप्रैल को शंघाई ऑटो शो 2023 में न्यू एपिसोड थीम के तहत नए व्हीकल्स को पेश करेगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2023 18:02 IST
ख़ास बातें
  • NIO Shanghai Auto Show 2023 इवेंट में NIO ES6 इलेक्ट्रिक SUV पेश करेगी।
  • NIO शंघाई ऑटो शो 2023 में न्यू एपिसोड थीम के तहत नए व्हीकल्स को पेश करेगी
  • NIO, 2023 NIO ET7 इलेक्ट्रिक सेडान, ES8, EC7, ES7 और ET5 भी लेकर आएगी।

NIO ES6 सिंगल चार्ज में 610 किमी चल सकती है।

Photo Credit: NIO

चीनी ऑटोमेकर NIO इस महीने के आखिर में Shanghai Auto Show 2023 इवेंट के दौरान अपनी लेटेस्ट इलेक्ट्रिक कार पेश करने वाली है। जल्द आने वाली इलेक्ट्रिक कार ES6 Electric एसयूवी होने की उम्मीद है। आपको बता दें कि शंघाई ऑटो शो 2023 की शुरुआत 18 अप्रैल को होगी और यह इवेंट 27 अप्रैल, 2023 तक जारी रहेगा। यहां हम आपको NIO की आगामी इलेक्ट्रिक कार के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता कंपनी 18 अप्रैल को शंघाई ऑटो शो 2023 में न्यू एपिसोड थीम के तहत नए व्हीकल्स को पेश करेगी। इस इवेंट में कंपनी अपनी सेकेंड जनरेशन के टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म से 6 मॉडल्स का खुलासा करने के लिए तैयार है। NIO ES6 इलेक्ट्रिक एसयूवी इस इवेंट के दौरान पेश की जाएगी, जिसके साथ कंपनी 2023 NIO ET7 इलेक्ट्रिक सेडान, ES8, EC7, ES7 और ET5 भी लेकर आएगी।

EC7 मॉडल के साथ एन-बॉक्स एनहांस्ड एंटरटेनमेंट कंसोल और AR ग्लासेज इस दौरान शोकेस होंगे। इसके अलावा NIO थर्ड जनरेशन के पावर स्वैप स्टेशन और 500kW पावर चार्जर को भी पेश करेगी। यह टेक्नोलॉजी NIO की बैटरी चार्जिंग और स्वैपिंग नेटवर्क के जरिए रिचार्जिंग को आसान बनाने में मदद करती है। कंपनी विजिटर्स को इंटरएक्टिव चार्जिंग मैप पर इस नई चार्जिंग टेक्नोलॉजी और स्वैपिंग नेटवर्क का अनुभव प्रदान कर रही है। नियो की ऑफिशियल साइट के अनुसार, ES6 सिंगल चार्ज में 610KM की रेंज प्रदान कर सकती है।

इवेंट में यूजर्स आगामी पावर स्वैप स्टेशन्स के लिए अपने पसंदीदा लोकेशन का भी चयन कर सकते हैं। नई इलेक्ट्रिक कारों के अलावा NIO अपने लाइफस्टाइल ब्रांड NIO लाइफ के प्रोडक्ट्स को भी पेश करेगी। इसके अलावा डिजाइनर्स की मदद से क्रॉसओवर कलेक्शन भी लॉन्च किया जाएगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.