100 Km की रेंज देती देती है Moto Parilla की यह लेटेस्ट माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक, जानें इसकी खासियतें

Tricolore में 250W Poloni E-P3+MX मोटर है, जो 600W पावर और 90Nm टार्क जनरेट करने में सक्षम है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 नवंबर 2022 17:17 IST
ख़ास बातें
  • Moto Parilla ने फिलहाल Tricolore की कीमत से पर्दा नहीं उठाया है
  • इसमें 250W Poloni E-P3+MX मोटर मिलती है
  • ई-बाइक 800Wh क्षमता का बैटरी पैक से लैस आती है

Moto Parilla ने लेटेस्ट इलेक्ट्रिक माउंटेन बाइक - Tricolore को पेश किया है

इटली बेस्ड कंपनी Moto Parilla ने लेटेस्ट इलेक्ट्रिक माउंटेन बाइक - Tricolore को पेश किया है, जो अनूठे डिजाइन के साथ आती है और आपको कुछ हद तक सीधे साई-फाई मूवी से बाहर आई बाइक की तरह दिखाई देगी। इसकी टॉप स्पीड 15.5mph (लगभग 25km/h) बताई गई है और साथ ही कंपनी का दावा है कि यह 62 मील (करीब 100 किलोमीटर) की असिस्टेड रेंज निकालने में सक्षम है।

Moto Parilla ने फिलहाल Tricolore की कीमत से पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन हम आने वाले समय में इसके लॉन्च के साथ कीमत का खुलासा होने की उम्मीद करते हैं।
Advertisement
 

खासियतों की बात करें, तो Tricolore इलेक्ट्रिक माउंटेन बाइक कार्बन फाइबर सीट पोस्ट के साथ आती है, जो चेसिस से अलग की गई है। इससे साइकिल का पिछला भाग हवा में दिखाई देता है। बाइक में 12-स्पीड ट्रांसमिशन और हाइड्रोलिक ब्रेक हैं। इसकी लाइट को फ्रेम में फिट किया गया है, जबकि केबल्स को अंदर ही अंदर बिछाया गया है, जिससे ई-बाइक का डिजाइन काफी साफ-सुथरा दिखाई देता है।

Tricolore का वजन 21kg है और इसमें 250W Poloni E-P3+MX मोटर है, जो 600W पावर और 90Nm टार्क जनरेट करने में सक्षम है। इसमें 800Wh क्षमता का बैटरी पैक मिलता है और कंपनी के दावे अनुसार, यह एक बार चार्ज करने पर 62 मील की मैक्सिमम असिस्टेड रेंज देने में सक्षम है। इसकी टॉप स्पीड करीब 25 किमी प्रति घंटा है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric Scooter, electric cycle
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  3. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  2. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  3. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  4. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  5. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  6. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  7. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  8. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  9. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  10. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.