490 Km रेंज वाली ये मॉडिफाइड Ariya इलेक्ट्रिक कार करेगी नॉर्थ पोल से साउथ पोल का सफर

Ariya EV अपने 87 kWh क्षमता के बैटरी पैक की बदौलत फुल चार्ज में 304 मील (करीब 490 km) की रेंज देने में सक्षम है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 फरवरी 2023 18:19 IST
ख़ास बातें
  • 27 हजार किलोमीटर की Pole-to-Pole यात्रा को पूरा करेगी मॉडिफाइड Ariya
  • Leaf EV के बाद Nissan के बेड़े की दूसरी इलेक्ट्रिक कार है Ariya
  • उत्तरी ध्रुव से निकलकर 14 विभिन्न देशों से गुजरेगी इलेक्ट्रिक कार

Ariya Nissan के बेड़े की दूसरी इलेक्ट्रिक कार है

Nissan ने खास कस्टम ऑल-इलेक्ट्रिक SUV Ariya से पर्दा उठाया है, जिसे खासतौर पर दक्षिणी ध्रुव से उत्तरी ध्रुव तक 27,000 किलोमीटर के ट्रैवल के लिए तैयार किया गया है। निसान का कहना है कि अभियान के लिए आरियो के इस मॉडिफाइड मॉडल को बनाने में कंपनी को पूरे चार साल लगे। यूं तो कई वाहन निर्माता अपने वाहनों को लंबी दूरी की यात्राओं के लिए तैयार करते हैं, लेकिन यहां खास बात यह है कि 27 हजार किलोमीटर की इस यात्रा को एक इलेक्ट्रिक कार पूरी करेगी।

Nissan ने जानकारी दी है उसने इस यात्रा के लिए पोल-टू-पोल (Pole-to-Pole) के संस्थापक और एडवेंचरर क्रिस रैमसे (Chris Ramsey) के साथ साझेदारी की थी, जो अपनी पत्नी जूली के साथ कस्टम-निर्मित Ariya e-Force को उत्तरी ध्रुव से दक्षिण ध्रुव तक ले जाएंगे। रैमसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर भी हैं।

पोल-टू-पोल लगभग 27,000 किमी की यात्रा है, जो उत्तरी ध्रुव से शुरू होती है और 14 विभिन्न देशों से होते हुए दक्षिण ध्रुव पर जाकर खत्म होती है। ये यात्रा रैमसे का योजनाबद्ध अभियान है। सफल होने पर, मॉडिफाइड Ariya इलेक्ट्रिक कार इस यात्रा को पूरा करने वाला पहला वाहन होगा।

कस्टम-बिल्ड Ariya को इस तरह तैयार किया गया है कि ये बर्फीले रास्तों से लेकर जंगल और पथरीले रास्तों पर भी आराम से चले। निसान का कहना है कि इसमें मॉडिफिकेशन को न्यूनतम रखा गया है, जिसका मतलब है कि बैटरी या पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 39-इंच के टायर हैं, साथ ही निसान की AWD e-4ORCE तकनीक के साथ जोड़ा गया एक एक्स्ट्रा सस्पेंशन भी है।

बता दें कि Ariya EV Nissan के बेड़े में Leaf EV के बाद दूसरी इलेक्ट्रिक कार है। कंपनी का दावा है कि 87 kWh क्षमता के बैटरी पैक की बदौलत Ariya फुल चार्ज में 304 मील (करीब 490 km) की रेंज देने में सक्षम है। इलेक्ट्रिक कार मैक्सिमम 389 HP की पावर जनरेट कर सकती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nissan Ariya, Nissan Ariya Electric SUV
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किए स्मार्ट ग्लासेज, बिल्ट-इन कैमरा, AI फीचर्स
  2. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bajaj Auto बढ़ाएगी Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी होगी लॉन्च
  2. Samsung ने लॉन्च किए स्मार्ट ग्लासेज, बिल्ट-इन कैमरा, AI फीचर्स
  3. CJP Protest में इस्तेमाल हुए बिना इंटरनेट चलने वाले मैसेजिंग ऐप्स? जानें कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी
  4. Samsung Galaxy Watch 9 हुई लॉन्च, AI हेल्थ फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Samsung Galaxy Z Flip 8 क्लैमशेल फोन लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 4300mAh बैटरी से लैस, जानें सबकुछ
  6. 50MP कैमरा, 4800mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy Z Fold 8 लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Samsung Galaxy Watch Ultra 2 हुई लॉन्च, 1.52 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. 200MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. OnePlus N6x के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  10. 10 दिन की बैटरी और 80+ एक्टिविटी ट्रैकिंग! Garmin ने लॉन्च किया बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.