MG Motor ने धनतेरस पर बेचीं 100 इले‍क्ट्रिक कारें, लोगों को पसंद आए ये मॉडल

JWS MG मोटर इंडिया ने ऐलान किया है कि फेस्टिव ओकेजन यानी धनतेरस पर एक ही दिन में दिल्ली-एनसीआर में 100 से ज्‍यादा इलेक्ट्रिक कारें (EV) डिलीवर की गईं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2024 15:02 IST
ख़ास बातें
  • MG Motor की भारत में अच्‍छी सेल
  • 100 से ज्‍यादा गाड़‍ियां डिलिवर कीं
  • ZS EV और कॉमेट EV डिलीवर कीं

यह ब्रि‍टिश ब्रैंड भारत में लगातार खुद को एक्‍सपेंड कर रहा है।

फे‍स्टिव सीजन में एमजी मोटर इंडिया ने अच्‍छी सेल की है। JWS MG मोटर इंडिया ने ऐलान किया है कि फेस्टिव ओकेजन यानी धनतेरस पर एक ही दिन में दिल्ली-एनसीआर में 100 से ज्‍यादा इलेक्ट्रिक कारें (EV) डिलीवर की गईं। ब्रैंड ने दावा किया कि उसने धनतेरस के दौरान 100 से ज्‍यादा विंडसर, ZS EV और कॉमेट EV डिलीवर कीं। दिलचस्प बात यह है कि कुछ वक्‍त पहले भी JWS MG ने इसी तरह की डिलिवरी की थी। बंगलूरू में एक स्‍पेशल इवेंट में उसने 101 विंडसर डिलीवर की थीं। ऑफ‍िशियल बयान में कहा गया है कि अनाउंसमेंट के 24 घंटे के अंदर विंडसर EV की 15,176 से ज्‍यादा बुकिंग दर्ज की गईं।

दूसरी ओर, भारत में स्‍लो शुरुआत के बाद कॉम्पैक्ट कॉमेट (compact Comet) की पॉपुलैरिटी बढ़ रही है। MG को ईवी सेगमेंट में ग्राहकों का सपोर्ट मिल रहा है। हर महीने कंपनी सैकड़ों की संख्‍या में गाड़‍ियां डिलिवर कर रही है। 
 

क्‍या है BaaS कॉन्‍सेप्‍ट? 

MG ने विंडसर ईवी के लॉन्‍च के साथ ही भारत में बैटरी-एज-ए-सर्विस का कॉन्‍सेप्‍ट भी पेश किया था। इसमें कार की कीमत से बैटरी की कॉस्‍ट को हटाकर शुरुआती इन्‍वेस्‍टमेंट को कम किया जा सकता है। MG का मालिकाना हक चीन की SAIC के पास है। यह ब्रि‍टिश ब्रैंड भारत में लगातार खुद को एक्‍सपेंड कर रहा है। फ‍िलहाल JWS MG मोटर के पास तीन इलेक्ट्रिक वीकल हैं। 

कॉम्पि‍टिटर्स की बात करें तो MG के सामने टाटा के कई ईवी मॉडल जैसे- Nexon EV, Curvv EV, Tiago EV, Tigor EV और Punch EV मौजूद हैं। मर्मिडिज बेंज और बीएमडब्‍ल्‍यू भी भारत में कई लग्‍जरी ईवी कार पेश करती हैं। हरेक के पास ईवी सेगमेंट में 5 मॉडल हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  2. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  3. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
  4. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
  2. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
  3. Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
  4. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  5. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  6. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  7. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  8. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  9. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.