570 Km की रेंज और Level-2 ADAS टेक्नोलॉजी के साथ MG Cyberster EV 2024 तक होगी उपलब्ध!

MG Cyberster में सेफ्टी के लिए रिजनरेटिव ब्रेकिंग, मल्टीपल एयरबैग, लेवल -2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) आदि फीचर्स शामिल हैं।

570 Km की रेंज और Level-2 ADAS टेक्नोलॉजी के साथ MG Cyberster EV 2024 तक होगी उपलब्ध!

MG Cyberster

ख़ास बातें
  • MG Cyberster को एक नए प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है
  • साइबरस्टर के अंदर केबिन में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए तीन स्क्रीन हैं
  • ईवी केवल 3.2 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है
विज्ञापन
2021 में, MG Motors ने MG Cyberster को दुनिया के सामने पेश किया था, जो दो-सीटर इलेक्ट्रिक रोडस्टर कॉन्सेप्ट है। हाल ही में, कंपनी ने गुडवुड फेस्टिवल ऑफ स्पीड में इस व्हीकल के बारे में कुछ अहम खुलासे किए, जिनमें इस कार के आयामों से लेकर इसमें इस्तेमाल हुई टेक्नोलॉजी की जानकारी शामिल थी। इस इवेंट में MG Cyberster का प्रोडक्शन वर्जन भी दिखाया गया। इलेक्ट्रिक कार को 2024 तक चाइना और यूरोप में खरीद के लिए उपलब्ध कराने की योजना है।

2017 ई-मोशन कूप कॉन्सेप्ट से प्रेरणा लेते हुए, MG Cyberster को एक नए प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसके डिजाइन में फ्रंट में एयर इन्टेक को नीचे रखा गया है और ऊपर DRLs के साथ स्लीक LED हेडलाइट्स शामिल हैं। इसमें स्प्लिट एयर इनटेक शामिल कया गया है और हुड को भी स्पोर्ट्स कार की तरह लाइन्स और उभार दिए गए हैं। इसके डिजाइन का एक बड़ा आकर्षण पिछला हिस्सा है, जहां एरो के आकार की टेल लाइटें और एक खास स्प्लिट रियर डिफ्यूजर मौजूद है।

किनारों पर भी शार्प लाइन्स के साथ एक स्लीक प्रोफाइल रखा गया है, जो 19 से 20 इंच साइज के डायमंड-कट अलॉय व्हील के साथ कार को जबरदस्त मॉडर्न स्पोर्टी लुक देते हैं। इसके दरवाजे कैंची के समान खुलते हैं। कंपनी ने इवेंट के दौरान इसके आयामों का भी खुलासा किया। इसकी लंबाई 4,533mm, चौड़ाई 1,912mm, ऊंचाई 1,328mm और व्हीलबेस 2,689mm है।

साइबरस्टर के अंदर केबिन में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए तीन स्क्रीन हैं, जिसमें एक वर्टिकल इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जिसे खास इस तरह बनाया और फिट किया गया है, जिससे ड्राइवर को अच्छा व्यू मिले। कार में Apple CarPlay और Android Auto के लिए वायरलेस कनेक्टिविटी, एक बिल्ट-इन 5G सिम, कनेक्टेड कार फीचर, वायरलेस चार्जिंग, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटेलेटिड सीट्स, विभिन्न ड्राइविंग मोड, एक प्रीमियम Bose ऑडियो सिस्टम और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8155 चिप शामिल है।

इसमें सेफ्टी के लिए रिजनरेटिव ब्रेकिंग, मल्टीपल एयरबैग, लेवल -2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) आदि फीचर्स शामिल हैं।

MG Cyberster का पावरट्रेन भी जबरदस्त प्रतीत होता है। इसमें डुअल इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप मिलता है, जिसे 77 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक के साथ जोड़ा गया है। यह कॉन्फिगरेशन 528 bhp का टोटल पावर आउटपुट और 725 Nm का पीक टॉर्क देता है। MG का कहना है कि ईवी केवल 3.2 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है, जबकि एक बार फुल चार्ज होने पर 570 किमी की अनुमानित रेंज प्रदान करती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 में मिल सकती है 8,500mAh की बैटरी, स्टीरियो स्पीकर्स
  2. Spam कॉल्स और मैसेज पर कसने वाली है लगाम! TRAI का Meta और Google के साथ बड़ा प्लान
  3. Nothing Phone (4b) की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. StepX Neo लॉन्च! AI Agent वाला फोन जो खुद बुक करेगा फ्लाइट, करेगा ट्रांसलेशन और कई काम
  5. Redmi 17C 5G में हो सकती है 6,000mAh की बैटरी, Geekbench पर लिस्टिंग
  6. यूरोप और अमेरिकी मार्केट छोड़ रहा है OnePlus? इस हफ्ते हो सकता है बड़ा ऐलान
  7. RAM की कमी ने बिगाड़ा खेल! 13 साल में सबसे नीचे स्मार्टफोन सेल्स, Samsung फिर बना नंबर-1 ब्रांड
  8. Moto G77 Power vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs iQOO Z10R 5G: ₹25 हजार में कौन बेहतर?
  9. महंगे हो रहे स्मार्टफोन्स के बीच ₹6,000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy A56 5G, यहां मिलेगी डील
  10. Google Photos का स्टोरेज फुल हो गया? जरूरी फोटो डिलीट किए बिना ऐसे बनाएं जगह
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »