25 पैसे प्रति किलोमीटर माइलेज वाली Matter Aera को मात्र 1,999 रुपये में करें प्री-बुक

कीमत की बात की जाए तो MATTER Aera की शुरुआती कीमत 1,43,999 रुपये है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 मई 2023 13:48 IST
ख़ास बातें
  • Matter ने Matter Aera की प्री-बुकिंग शुरू करने की घोषणा की है।
  • कीमत की बात की जाए तो Matter Aera की शुरुआती कीमत 1,43,999 रुपये है।
  • Matter Aera सिंगल चार्ज में 125 किमी की रेंज प्रदान कर सकती है।

Matter Aera सिंगल चार्ज में 125 किमी रेंज प्रदान कर सकती हैं।

Photo Credit: Matter

ईवी निर्माता स्टार्टअप Matter ने अपनी फ्लैगशिप मोटरबाइक Matter Aera की प्री-बुकिंग शुरू करने की घोषणा की है। ऑनलाइन प्री-बुकिंग matter.in, flipkart.com और otocapital.in पर 17 मई से शुरू होंगी। देशभर में 25 शहरों और जिलो बुकिंग होगी। MATTER प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को स्पेशल इंट्रोडक्ट्री प्राइस के साथ अर्ली बर्ड ऑफर्स और अर्ली बर्ड प्री-बुकिंग अमाउंट की पेशकश कर रही है।
 

Matter Aera की प्री-बुकिंग


Advertisement
Matter Aera प्री-बुक करने वाले पहले 9,999 ग्राहकों को 5,000 रुपये का स्पेशल प्राइस बेनिफिट मिलेगा। ग्राहक महज 1,999 रुपये देकर इस इलेक्ट्रिक बाइक को बुक कर सकते हैं। जबकि 10,000 से लेकर 29,999 तक प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 2,500 रुपये का स्पेशल बेनफिट मिलेगा। ग्राहक इस दौरान 2,999 रुपये में AERA को बुक कर सकते हैं। उसके बाद 3,999 रुपये से प्री-बुकिंग होगी। प्री-बुकिंग कैंसल करने पर अमाउंट पूरी तरह से रिफंड मिलेगा। MATTER AERA की प्री-बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी और यहां बताया गया है कि आप Matter Aera की प्री-बुकिंग कैसे कर सकते हैं।
 

MATTER Aera की कीमत


कीमत की बात की जाए तो MATTER Aera की शुरुआती कीमत 1,43,999 रुपये है।
Advertisement

आप matter.in, flipkart.com और otocapital.in से AERA की प्री-बुकिंग कर सकते हैं। अगर आप matter.in पर जाते हैं तो इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

1. सबसे पहले matter.in पर जाएं
Advertisement

2. प्री-बुक पर क्लिक करें

3. अपनी लोकेशन, वेरिएंट और कलर का चयन करें
Advertisement

4. जरूरी डिटेल्स और इंफॉर्मेशन प्रदान करें
Advertisement

5. प्री-बुकिंग प्रोसेस को पूरा करने के लिए प्री-बुकिंग अमाउंट का भुगतान करें

Matter Aera में 4 स्पीड हाइपर शिप्ट गियर दिए गए हैं। यह सिर्फ 6 सेकेंड में 0 से 60 kmph की स्पीड पकड़ सकती है। यह ईवी 25 पैसे प्रति किमी की दर से माइलेज प्रदान करती है। इस बाइक में लिक्विड कूल्ड बैटरी और पावरट्रेन दिया गया है। रेंज की बात करें तो सिंगल चार्ज में 125 किमी की रेंज प्रदान कर सकती हैं। इस बाइक के साथ 5-AMP ऑनबोर्ड चार्जिंग सिस्टम आता है। इस बाइक में 7 टच स्क्रीन सिस्टम दिया गया है।

ग्राहक Matter Aera को हैदराबाद, विशाखापट्टनम, विजयवाड़ा, कृष्णा, बेंगलुरु, मैसूर, चेन्नई, कोयम्बटूर, मदुरै, मुंबई, नवी-मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पुणे, नागपुर, नासिक, अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, वडोदरा, जयपुर , इंदौर, दिल्ली एनसीआर, पटना, लखनऊ, कानपुर, गुवाहाटी, कामरूप, कोलकाता, भुवनेश्वर, कटक और कोरधा से प्री-बुक किया जा सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
#ताज़ा ख़बरें
  1. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  2. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  3. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  4. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  5. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  7. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  8. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  9. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  10. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.