Maruti Suzuki की इलेक्ट्रिक कार सड़कों पर दौड़ती नजर आई, जानें कब होगी लॉन्च

टेस्ट म्यूल की तस्वीरों में से एक में कार का इंटीरियर भी दिखाई देता है, जिससे पता चलता है कि डैशबोर्ड एक ट्विन डिस्प्ले सेटअप से लैस होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 जून 2023 21:03 IST
ख़ास बातें
  • Maruti Suzuki eVX को पोलैंड में टेस्ट होते देखा गया
  • इसकी सिंगल चार्ज रेंज करीब 550 Km से होगी
  • इलेक्ट्रिक SUV को भारत में Auto Expo 2023 में दिखाया गया था

Maruti Suzuki eVX को 2025 में लॉन्च किया जा सकता है

Photo Credit: Autogaleria.pl

ऑटो एक्‍स्‍पो 2023 (Auto Expo 2023) में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने eVX नाम से अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV का कॉन्सेप्ट पेश किया था, जिसे अब पोलैंड में टेस्ट होता देखा गया है। इलेक्ट्रिक कार एक डेडिकेटेड ऑल इलेक्ट्रिक एसयूवी प्लेटफॉर्म पर बेस्‍ड होगी। मारुति पहले ही दावा कर चुकी है कि उसकी इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की सिंगल चार्ज रेंज 500 किलोमीटर से ज्‍यादा होगी।

इंटरनेट पर काले कैमो में ढकी हुई एक इलेक्ट्रिक SUV की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसे Maruti Suzuki की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार eVX बताया जा रहा है। मारुति सुजुकी ने इस कार के कॉन्सेप्ट को भारत में Auto Expo 2023 में दिखाया था और इसे 2025 में लॉन्च किए जाने की प्लानिंग है। इस कार को लेकर कंपनी पहले ही दावा कर चुकी है कि इसकी सिंगल चार्ज रेंज 500 Km से ज्यादा होगी।
Advertisement

शेयर की गई इलेक्ट्रिक कार को पूरी तरह से ब्लैक कैमो में ढका हुआ है, लेकिन इसके फ्रंट, रूफलाइन और हेडलाइट से इशारा मिलता है कि यह eVX इलेक्ट्रिक कार है। इस EV को कथित तौर पर Toyota के साथ मिलकर विकसित किया जा रहा है।

टेस्ट म्यूल की तस्वीरों में से एक में कार का इंटीरियर भी दिखाई देता है, जिससे पता चलता है कि डैशबोर्ड एक ट्विन डिस्प्ले सेटअप से लैस होगा। इसमें फ्लोटिंग सेंटर कंसोल देखने को मिलता है। डैश के दोनों ओर वर्टिकल एसी वेंट हैं। कार में ट्रेंड में चल रहा टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील डिजाइन भी देखने को मिल रहा है। eVX में पावर्ड सीटें देखने को मिलेंगी। इसके अलावा, वेंटिलेटेड सीट्स मिलने की भी उम्मीद है।
मारुति सुजुकी या टोयोटा ने अपकमिंग मॉडल के स्पेसिफिकेशन्स को लेकर फिलहाल चुप्पी साधी हुई है, लेकिन इतनी पुष्टि की जा चुकी है कि eVX को सिंगल चार्ज में करीब 550 किलोमीटर की रेंज देगी और इसके लिए इसमें 60kWh बैटरी पैक का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा, कंपनी कार को 48kWh बैटरी पैक ऑप्शन के साथ भी लॉन्च कर सकती है, जिसकी रेंज 400 किमी हो सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.