Marut E-Tract 3.0: 80 रुपये के खर्च में 6 घंटे चलेगा यह इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर, कीमत होगी 5.5 लाख रुपये!

करीब चार साल पहले दिल्ली में इलेक्ट्रिक रिक्शा की लहर चली थी, जिससे निकुंज को विचार आया कि अगर ऑन-रोड वाहन बिजली से चल सकते हैं, तो खेती में भी बिजली जा सकती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 नवंबर 2022 20:41 IST
ख़ास बातें
  • मारुत ई-ट्रैक्ट 3.0 एक छोटा इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर है
  • किसान-इंजीनियर निकुंज कोराट और गुजरात में डेवलप किया है यह ई-ट्रैक्टर
  • स्टार्टअप इस ट्रैक्टर की टार्गेट कीमत 5.5 लाख रुपये लेकर चल रहा है

Marut E-Tract 3.0 के ऑपरेशन और मेंटेनेंस की लागत डीजल ट्रैक्टर से कम बताई गई है

इलेक्ट्रिक रिक्शा, इलेक्ट्रिक कार, इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाद अब जल्द देश के किसान अपने खेतों को इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर से जोतते नजर आएंगे। देश में कुछ युवाओं ने कई वर्षों की महनत के बाद Marut E-Tract 3.0 नाम से एक इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर का निर्माण किया है। इस ट्रैक्टर के डिजाइन को भी दिखाया गया है और साथ ही इस इलेक्ट्रिक वाहन को iCAT (इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी) का अप्रूवल भी मिल गया है। अब, Marut E-Tract 3.0 के डेवलपर इस इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर को बाजार में लाने के लिए निवेश का इंतजार कर रहे हैं।

मारुत ई-ट्रैक्ट 3.0 एक छोटा इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर है, जिसे किसान-इंजीनियर निकुंज कोराट और गुजरात में उनके भाइयों द्वारा लगभग 1 करोड़ रुपये के निवेश के साथ विकसित किया गया है। जैसा कि हमने बताया, इस इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर को iCAT का सर्टिफिकेशन मिल चुका है। स्टार्टअप ने बताया कि इस इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की टार्गेट कीमत 5.5 लाख रुपये लेकर चला जा रहा है और इसके व्यावसायीकरण, निवेशक सहायता और फेम सब्सिडी के लिए फंड की मांग की जा रही है।
Advertisement

ET के अनुसार, करीब चार साल पहले दिल्ली में इलेक्ट्रिक रिक्शा की लहर चली थी, जिससे निकुंज को विचार आया कि अगर ऑन-रोड वाहन बिजली से चल सकते हैं, तो खेती में भी बिजली जा सकती है।

Marut E-Tract 3.0 सिंगल चार्ज में 6 से 8 घंटे की रेंज का दावा करता है। निकुंज के मुताबिक इसे 4 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। उन्होंने दावा किया है कि "जो भी एप्लिकेशन एक छोटा डीजल ट्रैक्टर कर सकता है, मारुत ई-ट्रैक्ट 3.0 भी कर लेगा।"
Advertisement

निकुंज को ई-ट्रैक्ट 3.0 को विकसित करने के लिए अपने गांव के किसानों से अच्छी मात्रा में सपोर्ट मिला है, लेकिन फिर भी, उनके लिए अपने इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर के लक्ष्य मूल्य 5.5 लाख रुपये का भुगतान करने के लिए अच्छी संख्या में ग्राहकों को प्राप्त करना मुश्किल हो सकता है। एक छोटे डीजल ट्रैक्टर की कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये होती है। 
Advertisement

पब्लिकेशन को निकुंज ने तर्क दिया कि जहां इस ई-ट्रैक्टर के अधिग्रहण की लागत अधिक होगी, इसके 15,000 घंटे से अधिक के संचालन और रखरखाव की लागत इसके समान डीजल ट्रैक्टर का 1/10वां हिस्सा हो सकती है। मारुत ई-ट्रैक्ट 3.0 में शामिल LFP (लिथियम आयरन फॉस्फेट) केमिस्ट्री से लैस लीथियम-आयन बैटरी पैक की लाइफ साइकिल 15,000 घंटे होने की उम्मीद है। 

निकुंज की अनुमानित गणना कहती है कि एक डीजल ट्रैक्टर एक घंटे में लगभग एक लीटर डीजल की खपत करता है, और इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर को चलाने की लागत सिर्फ 10 रुपये प्रति घंटा है।
Advertisement

निकुंज भारत सरकार की FAME सब्सिडी में ट्रैक्टरों को भी कवर करने का अनुरोध कर रहे हैं, यह देखते हुए कि भारत एक बड़ी कृषि अर्थव्यवस्था है। रिपोर्ट बताती है कि यदि ऐसा होता है, तो मारुत ई-ट्रैक्ट 3.0 जैसे इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर पर सब्सिडी लगभग 1.5 लाख रुपये होगी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , electric tractor
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.