Mahindra की BE 6 और XEV 6E इलेक्ट्रिक SUV ने कुछ ऐसे मनाया क्रिसमस, देखें मजेदार वीडियो!

महिंद्रा BE 6 और XEV 9e में मौजूद पार्टी मोड में EVs में आगे की तरफ LED हेडलाइट्स और DRLs, पीछे की तरफ मौजूद LED टेललाइट्स और कनेक्टेड लाइट बैंड म्यूजिक के साथ सिंक्रोनाइज होकर ऑन-ऑफ होते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2024 20:44 IST
ख़ास बातें
  • दोनों SUVs के कुल 23 यूनिट्स के साथ एक क्रिसमस ट्री बनाया गया
  • इसके बाद इन SUVs के पार्टी मोड फीचर को शुरू किया गया
  • जिंगल बेस म्यूजिक पर कारों की LED लाइट्स थिरकते हुए दिखाई दीं

Photo Credit: Mahindra

Mahindra ने हाल ही में BE 6 और XEV 9E इलेक्ट्रिक SUV को पेश किया था। दोनों EV एक खास पार्टी मोड के साथ आती हैं, जो Tesla के EV में आने वाले पार्टी मोड के समान ही कलरफुल LED लाइट को म्यूजिक के साथ सिंक्रोनाइज करता है। ऑटोमोबाइल दिग्गज ने अपने इलेक्ट्रिक SUVs के इसी फीचर के साथ क्रिसमस मनाया और इस अनूठे सेलिब्रेशन को दुनिया के साथ वीडियो के जरिए शेयर किया। कंपनी ने 23 इलेक्ट्रिक व्हीकल का यूज करते हुए एक क्रिसमस ट्री बनाया और पॉपुलर जिंगल बेल म्यूजिक के साथ पार्टी मोड का जलवा दिखाया।

X पर एक BE 6 और XEV 9E का एक वीडियो शेयर करते हुए Mahindra ने सभी को क्रिसमस की बधाई दी। चेन्नई में महिंद्रा एसयूवी प्रोविंग ट्रैक (MSPT) में दोनों SUVs के कुल 23 यूनिट्स के साथ एक क्रिसमस ट्री बनाया गया। इसके बाद इन SUVs के पार्टी मोड फीचर को शुरू किया गया, जो म्यूजिक के साथ इलेक्ट्रिक कार की LED लाइट्स को सिंक्रोनाइज करता है। आखिर में जिंगल बेल का म्यूजिक चलाया गया और ये सभी SUV विभिन्न कलर में म्यूजिक के साथ जगमक करती दिखाई दी।
Advertisement
 

महिंद्रा BE 6 और XEV 9e में मौजूद पार्टी मोड में EVs में आगे की तरफ LED हेडलाइट्स और DRLs, पीछे की तरफ मौजूद LED टेललाइट्स और कनेक्टेड लाइट बैंड म्यूजिक के साथ सिंक्रोनाइज होकर ऑन-ऑफ होते हैं। यह दिखने में लाइट शो की तरह लगता है। इसी पार्टी मोड में कार के सनरूफ पर मौजूद स्पेशल लाइट फिल्म और इंटीरियर में मौजूद एंबिएंट लाइट भी सिंक्रोनाइज होती हैं।

बता दें कि BE 6 को पहले BE 6E मॉडल नेम के साथ पेश किया गया था, लेकिन लॉन्च के बाद Indigo ने ट्रेडमार्क डिस्प्यूट फाइल किया।  IndiGo एयरलाइन को चलाने वाली InterGlobe Aviation ने '6e' ट्रेडमार्क को अपना बताया था। इसके चलते Mahindra ने इलेक्ट्रिक कार का नाम BE 6 कर दिया।
Advertisement

Mahindra BE 6e में 59 kWh और 79 kWh क्षमता के बैटरी पैक के ऑप्शन मिलते हैं, जो इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलकर क्रमश: 231 PS और 286 PS पावर और 380 Nm पीक टॉर्क जनरेट करते हैं। इसमें रियर-व्हील ड्राइव मिलता है।     इसका 59 kWh बैटरी पैक 535 km की रेंज और 79 kWh पैक 682 km की रेंज देने का दावा करता है।
Advertisement

Mahindra 7.2 kW और 11 kW AC चार्जर ऑप्शन देता है। कम क्षमता वाला चार्जर 59 kWh और 79 kWh बैटरी पैक को शून्य से 100% चार्ज करने में क्रमश: 8.7 घंटे और 11.7 घंटे लगाता है। वहीं, 11 kW चार्जर के साथ इन्हें फुल चार्ज करने में क्रमश: 6 और 8 घंटे का समय लगेगा।

Mahindra BE 6e की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 18.9 लाख रुपये है। यह इंट्रोडक्टरी कीमत है, जो आने वाले समय में बढ़ सकती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Mahindra BE 6, Mahindra BE 6 Party Mode, Christmas
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  5. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  2. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  3. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  4. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  6. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  8. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  9. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.