5 मिनट के चार्ज में 142 Km चलेगी इलेक्ट्रिक कार! Lotus ने पेश किया अल्ट्रा-फास्ट चार्जर

Lotus का कहना है कि 'लोटस फ्लैश चार्ज' उनकी नई Eletre R इलेक्ट्रिक एसयूवी को लगभग 5 मिनट के चार्ज में 142 किमी की रेंज प्रदान कर सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2023 18:17 IST
ख़ास बातें
  • Lotus ने हाल ही में अपना नया 450 kW अल्ट्रा-फास्ट EV चार्जर पेश किया
  • Tesla Supercharger V4 से फास्ट होने का दावा किया गया है
  • Lotus Eletre EV को 5 मिनट के चार्ज में 142 Km की रेंज प्रदान कर सकता है
लोटस (Lotus) ने हाल ही में भारत में Lotus Eletre को 2.55 करोड़ रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। ईवी के साथ-साथ कंपनी ने ग्लोबल लेवल पर एक और EV इनोवेशन को पेश किया है, जो उनका अल्ट्रा-फास्ट चार्जर है। Lotus का दावा है कि 'लोटस फ्लैश चार्ज' चार्जर 450 किलोवाट डीसी चार्जिंग सपोर्ट करता है, जो इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Vehicles) को मात्र 5 मिनट के चार्ज के साथ 142 किलोमीटर की रेंज देने लायक बना देगा। तुलना की जाए, तो यह Tesla Supercharger से भी फास्ट है।

Lotus ने हाल ही में अपना नया 450 kW अल्ट्रा-फास्ट EV चार्जर, 'Lotus Flash Charge' पेश किया है। नए चार्जर के साथ कंपनी ने एक पावर कैबिनेट और एक बार में चार ईवी तक चार्ज करने के लिए एक मॉड्यूलर यूनिट को भी पेश किया है। इस अल्ट्रा-फास्ट चार्जर के स्थिर परफॉर्मेंस के लिए इसमें नई लिक्विड-कूल्ड डीसी चार्जिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का कहना है कि यह दुनिया के सबसे तेज ईवी चार्जर में से एक है, यहां तक ​​कि यह टेस्ला के लेटेस्ट सुपरचार्जर V4 को भी मात देता है, जिसका अधिकतम आउटपुट 350 किलोवाट है।

Lotus का कहना है कि 'लोटस फ्लैश चार्ज' उनकी नई Eletre R इलेक्ट्रिक एसयूवी को लगभग 5 मिनट के चार्ज में 142 किमी की रेंज प्रदान कर सकता है। यदि इसकी तुलना मौजूदा टेस्ला सुपरचार्जर V3 से की जाए, तो समान समय अवधि में यह चार्जर ईवी को 121 किमी तक की रेंज प्रदान करेगा। ब्रिटिश कार निर्माता का कहना है कि 10% से 80% चार्ज केवल 20 मिनट में हासिल किया जा सकता है।

खबरों की मानें तो लोटस फ्लैश चार्ज चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है, जिसे 2024 की दूसरी तिमाही में अधिकांश यूरोपीय देशों और मध्य पूर्व में लॉन्च किया जाएगा। मौजूदा लोटस ग्राहक भी आने वाले समय में अपने मौजूदा चार्जर को बिना किसी अतिरिक्त लागत के हाई पावर आउटपुट में अपग्रेड कर सकेंगे।
Advertisement

लोटस ने हाल ही में 2.55 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत में भारत में Eletre इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च किया था। यह कंपनी की भारत में पहली कार है। बता दें कि Lotus Eletre R (टॉप-ट्रिम) 905 हॉर्स पावर की ताकत के साथ सिंगल चार्ज में करीब 600 किलोमीटर की रेंज निकालने का दावा करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.