Kia EV9: 541 Km रेंज वाली Kia इलेक्ट्रिक SUV हुई पेश, 0-100 kmph पकड़ेगी केवल 6 सेकंड में

Kia EV9 का इलेक्ट्रिक ड्राइवट्रेन मॉड्यूलर E-GMP प्लेटफॉर्म पर आधारित है और Kia की चौथी पीढ़ी की बैटरी तकनीक का उपयोग करता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 मार्च 2023 16:23 IST
ख़ास बातें
  • Kia का दावा है कि EV9 सिंगल चार्ज में 541 km की रेंज देने में सक्षम है
  • यह 0-100 Kmph की रफ्तार मात्र 6 सेकंड में पकड़ सकती है
  • कार 15 मिनट के चार्ज पर 239 किमी चलने में सक्षम होगी

Kia EV9 को कई सीटिंग कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है

Photo Credit: Kia

Kia EV9 को आखिरकार पेश कर दिया गया है। कंपनी की पहली थ्री-रो इलेक्ट्रिक SUV लॉन्ग रेंज और जबरदस्त पावर देने का दावा करती है। EV9 का व्हीलबेस 3,100mm है और इसकी कुल लंबाई और चौड़ाई क्रमश: 5,010mm और 1,980mm है। कंपनी का दावा है कि इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में 541 km की रेंज देने में सक्षम है और यह 0-100 kmph की स्पीड मात्र छह सेकंड में पकड़ सकती है। इसमें तमाम लग्जरी फीचर्स दिए गए हैं, जो ड्राइवर के साथ-साथ पैसेंजर को भी आरामदायक यात्रा करने में मदद करेंगे।

Kia ने बुधवार को अपनी लेटेस्ट इलेक्ट्रिक कार EV9 को पेश किया। यह थ्री-रो इलेक्ट्रिक कार सात-सीटर और छह-सीटर कॉन्फिगरेशन में आथी है, जिनमें मुख्य बदलाव बीच की रो में होता है। कंपनी ने पहली बार दूसरी रो में चार बैठने के ऑप्शन दिए हैं, जिनमें तीन-सीटर बेंच सीटें, बेसिक-टाइप, रिलैक्सेशन-टाइप और स्विवेल-टाइप टू-सीटर इंडिपेंडेंट सीट्स शामिल हैं।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो EV9 का इलेक्ट्रिक ड्राइवट्रेन मॉड्यूलर E-GMP प्लेटफॉर्म पर आधारित है और Kia की चौथी पीढ़ी की बैटरी तकनीक का उपयोग करता है। इसमें 76.1kWh का बैटरी पैक मिलता है, जिसे विशेष रूप से रियर-व्हील-ड्राइव स्टैंडर्ड मॉडल के साथ पेश किया जाएगा, जबकि 99.8kWh का बैटरी पैक ऑप्शन रियर-व्हील-ड्राइव लॉन्ग-रेंज और ऑल-व्हील-ड्राइव वेरिएंट दोनों में फिट होगा।

सबसे पावरफुल वेरिएंट ऑल-व्हील-ड्राइव होगा, जिसमें 380bhp और 600Nm का टार्क बनाने वाला इलेक्ट्रिक मोटर सिस्टम लगा होगा, जिससे यह केवल छह सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। किआ का दावा है कि इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज पर 541 किमी की अनुमानित WLTP रेंज दे सकती है। एक बार बैटरी खत्म हो जाने के बाद, बैटरी पैक को केवल 15 मिनट में 239 किमी तक चलाए जाने लायक चार्ज किया जा सकता है।
Advertisement

EV9 में कंडिशनल लेवल थ्री ऑटोनॉमस तकनीक मिलती है, जिसमें हाईवे ड्राइविंग पायलट फीचर शामिल है। इससे ड्राइवर थोड़े आराम के लिए गाड़ी को ऑटो पायलट में डाल सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.