Huawei 18 फरवरी को Voyah Dreamer MPV कार करेगी लॉन्च, जानें सबकुछ

Huawei और Dongfeng Motor Corporation साझेदारी में Voyah Dreamer एमपीवी के एक स्पेशल वर्जन पर काम कर रहे हैं।

Huawei 18 फरवरी को Voyah Dreamer MPV कार करेगी लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Voyah

Voyah Dream की रेंज 750 किमी है।

ख़ास बातें
  • हुवावे Voyah Dreamer एमपीवी के एक स्पेशल वर्जन पर काम कर रहे हैं।
  • स्पेशल एडिशन काफी हद तक मौजूदा Voyah Dreamer के समान लग रहा है।
  • Huawei Voyah ड्रीमर स्पेशल एडिशन की कीमत 4,00,000 युआन हो सकती है।
विज्ञापन
Huawei और Dongfeng Motor Corporation साझेदारी में Voyah Dreamer एमपीवी के एक स्पेशल वर्जन पर काम कर रहे हैं। नया मॉडल 19 फरवरी को लॉन्च होने के लिए तैयार है, जिसका टीजर ऑटोमेकर ने जारी किया है। हाल ही में इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। यहां हम आपको आगामी Voyah Dreamer एमपीवी स्पेशल एडिशन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Huawei Voyah ड्रीमर स्पेशल एडिशन के फीचर्स


स्पेशल एडिशन काफी हद तक मौजूदा Voyah Dreamer के समान लग रहा है। सबसे ज्यादा ध्यान देने वाला अंतर नया साइनिंग ग्रे कलर है। नए मॉडल की खासियत इसकी एक्सटेंडेड रेंज होगी। Huawei Voyah Dreamer स्पेशल एडिशन में 1411 किमी की अल्ट्रा लॉन्ग रेंज का दावा किया गया है। इस महीने की शुरुआत में Voyah ने Huawei के कियानकुन स्मार्ट ड्राइविंग सॉल्युशन से लैस एक नई ड्रीमर MPV की घोषणा की। यह वही ईवी है जिसे टीज किया जा रहा है।


Huawei Voyah ड्रीमर स्पेशल एडिशन की कीमत


चीनी आउटलेट ITHome की एक रिपोर्ट से पता चला है कि Huawei Voyah ड्रीमर स्पेशल एडिशन की कीमत 4,00,000 युआन (लगभग 47,63,516 रुपये) से कम हो सकती है। यह मौजूदा Voyah Dreamer मॉडल से कम है। Voyah Dreamer Kunpeng PHEV की कीमत 429,000 युआन (लगभग 51,08,870 रुपये) और Voyah Dreamer Kunpeng EV की कीमत 449,900 युआन (लगभग 53,57,764 रुपये) है। 19 फरवरी को ऑफिशियल लॉन्च के वक्त पूरी जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »