सिंगल चार्ज में 88 किमी चलने वाली Heybike Tyson ई-बाइक पेश, फोल्डेबल डिजाइन और शानदार फीचर्स

Heybike Tyson की 48V/15Ah बैटरी पैडल एसिस्ट के साथ 55 मील (लगभग 88.5 किमी) और बिना पैडल एसिस्ट के साथ 40 मील (लगभग 64.3 किमी) की रेंज प्रदान करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 फरवरी 2023 11:45 IST
ख़ास बातें
  • Heybike ने मार्केट में Heybike Tyson ई-बाइक को पेश किया है।
  • Heybike Tyson ई-बाइक एक बार चार्ज होकर 55 मील की रेंज दे सकती है।
  • Heybike Tyseon ई-बाइक की एक्सक्लूसिव कीमत 1,699 डॉलर है।

Heybike Tyson में 750W इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है।

Photo Credit: Heybike

Heybike ने मार्केट में Heybike Tyson ई-बाइक को पेश किया है। Heybike का लेटेस्ट प्रोडक्ट 750W इलेक्ट्रिक मोटर और एडवांस फीचर्स के साथ आता है। Tyson में फोल्डेबल डिजाइन और हाइड्रोलिक फ्रंट-फोर्क सस्पेंशन भी दिया गया है। बाइक के डिस्क ब्रेक शानदार स्टॉपिंग पावर प्रदान करते हैं। इस ई-बाइक का वन-पीस फोल्डेबल डिजाइन इसे मार्केट में सबसे अलग करता है। यहां हम आपको Heybike Tyson ई-बाइक के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Heybike Tyson ई-बाइक की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Heybike Tyson ई-बाइक 1,699 डॉलर (करीबन 1,40,621 रुपये) में मिल रही है। Heybike Tyson ई-बाइक कंपनी की वेबसाइट पर 1 मार्च, 2023 से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह ब्लू, ग्रीन और ब्लैक जैसे तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
 

Heybike Tyson ई-बाइक के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


रेंज की बात की जाए तो टायसन की 48V/15Ah बैटरी पैडल एसिस्ट के साथ 55 मील (लगभग 88.5 किमी) और बिना पैडल एसिस्ट के साथ 40 मील (लगभग 64.3 किमी) की रेंज प्रदान करती है। टायसन में 7 इंच का टीएफटी डिस्प्ले है, जिसमें राइडिंग करते हुए पावर और स्पीड को देखा जा सकता है। बाइक की टॉप स्पीड 28 मील प्रति घंटा ( करीबन 45 किमी प्रति घंटा) है। यह एक क्लास 3 व्हीकल है। Tyson की एक स्मार्टफोन ऐप है जो यूजर्स को ट्रैवल के दौरान बैटरी स्टेट्स, माइलेज, नेविगेशन और जनरल स्टेट्स रिपोर्ट की जानकारी प्रदान करता है। यह ई-बाइक फुल चार्ज होने में 4-5 घंटे का समय लेती है। यह 400 Lbs तक वजन उठा सकती है।
Advertisement

हेबाइक टायसन में फोल्डेबल डिजाइन के अलावा एक रियर रैक और ऑप्टिमल बैटरी पोजिशनिंग दी गई है। यह ENGWE से काफी मिलती है लेकिन Heybike का कहना है कि टायसन एडवांस फीचर्स के साथ ज्यादा बेहतर है। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो यह ई-बाइक पुश नोटिफिकेशन के साथ 4जी नेटवर्क कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ और जीपीएस का सपोर्ट करती है। सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो जब Tyson ई-बाइक को पार्किंग से ले जाया जा रहा होता है तो जीपीएस नोटिफिकेशन बाइक मालिक को अलर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो Tyseon ई-बाइक की लंबाई 175 CM, चौड़ाई 62 CM, मोटाई 119 CM और वजन 77 Lbs है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Heybike Tyson Price, Heybike Tyson Range, Electric Bike

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  9. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  10. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.