150 Km रेंज वाली Geely Panda EV हुई लॉन्च, Tata Nano से भी छोटा है इसका साइज

Panda Mini EV में 30kW क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जिसे पावर देने के लिए इसमें एक  LFP बैटरी पैक लगाया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2022 13:03 IST
ख़ास बातें
  • Geely Panda की लंबाई 3065 mm है, जो Nano की 3,099 mm लंबाई से कम है
  • इस मिनी इलेक्ट्रिक कार की फुल चार्ज रेंज 150 km बताई गई है
  • Panda Mini EV में 30kW क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है

Geely Panda EV की अनुमानित शुरुआती कीमत $5,700 (करीब 4.70 लाख रुपये) हो सकती है

चीनी ऑटोमेकर Geely ने चीन में अपनी मिनी इलेक्ट्रिक कार Panda Mini EV को लॉन्च किया है। नई ईवी Tata Nano से भी छोटी है। Geely Panda की लंबाई 3065 mm) है, जो Nano की 3,099 mm लंबाई से कम है। इस कार में 30kW क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जिसे एक LFP बैटरी पैक से जोड़ा गया है। कार की फुल चार्ज रेंज 150 km बताई गई है।

Gizmochina के अनुसार, Geely ने चीन में Panda Mini EV इलेक्ट्रिक मिनी कार को लॉन्च किया है, जिसकी कीमत की जानकारी तो कंपनी द्वारा नहीं दी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि कार को देश में $5,700 (करीब 4.70 लाख रुपये) से $7,200 (करीब 5.94 लाख रुपये) के बीच लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि कार अगले साल 2023 उपलब्ध होगी।

पावरट्रेन की बात करें, तो Panda Mini EV में 30kW क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जिसे पावर देने के लिए इसमें एक LFP बैटरी पैक लगाया गया है। फिलहाल कंपनी ने बैटरी पैक की क्षमता का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इसकी फुल चार्ज रेंज 150 Km बताई गई है। 

Panda Mini इलेक्ट्रिक कार बेहद कॉम्पेक्ट कार है, जिसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इसकी लंबाई एक समय में देश में लखटकिया के नाम से पॉपुलर हुई Tata Nano से भी छोटी है। जबकि Tata Nano की लंबाई 3,099 mm है, Panda Mini इलेक्ट्रिक कार की लंबाई 3065 mm है। चीन की मार्केट में पहले से ही मिनी कार का दबदबा है और यदि Geely इस कार को अनुमानित कीमत के आसपास लॉन्च करती है, तो निश्चित तौर पर यह कार देश में प्रतियोगिता में टिक सकती है।
Advertisement

इलेक्ट्रिक कार में ब्लैंक्ड-आउट ग्रिल पर चार्जिंग डोर पर 'Geome' लिखा हुआ है, जो कि Geely के सब-ब्रांड (Geometry) के नाम का एक संदर्भ है। कई मीडिया आउटलेट्स ने हालिया समय में कहा था कि Panda Mini EV को मूल रूप से Geometry के तहत लॉन्च किया जाएगा, लेकिन मैनेजमेंट ने आखिरकार इसे Geely बैनर के तहत ही पेश किया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.