• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • ये किट सिर्फ 10 मिनट में आपकी नॉर्मल साइकिल को बना देगी इलेक्ट्रिक बाइक, सिंगल चार्ज में चलेगी 91 किलोमीटर

ये किट सिर्फ 10 मिनट में आपकी नॉर्मल साइकिल को बना देगी इलेक्ट्रिक बाइक, सिंगल चार्ज में चलेगी 91 किलोमीटर

GBoost V8 किट कंफर्ट और शहरी सड़कों पर ट्रैवल करने के लिए बेस्ट है।

ये किट सिर्फ 10 मिनट में आपकी नॉर्मल साइकिल को बना देगी इलेक्ट्रिक बाइक, सिंगल चार्ज में चलेगी 91 किलोमीटर

Photo Credit: GBoost

GBoost V8 Kit सिंगल चार्ज में 91 किमी की रेंज प्रदान करती है।

ख़ास बातें
  • GBoost V8 e-bike कन्वर्जन किट 250Wh की कीमत €1038 (लगभग 91,824 रुपये) है।
  • V8 किट एक कॉम्पैक्ट, लाइट और क्वाइट है, जिसे आसानी से इंस्टॉल कर सकते हैं
  • GBoost V8 किट कंफर्ट और शहरी सड़कों पर ट्रैवल करने के लिए बेस्ट है।
विज्ञापन
GBoost ने अपनी नई ई-बाइक कन्वर्जन किट को पेश किया है जो कि किसी भी साइकिल को ई-बाइक में बदल सकती है। सबसे खास बात यह है कि यह सिर्फ 10 मिनट के समय में किसी भी साइकल को ई-बाइक बना सकती है। GBoost V8 किट एक सेल्फ कन्वर्जन किट है, जिसे ग्राहक खुद इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां हम आपको GBoost V8 e-bike कन्वर्जन किट के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


GBoost V8 ई-बाइक कन्वर्जन किट की कीमत और उपलब्धता


GBoost V8 e-bike कन्वर्जन किट के लो बैटरी वाले 250Wh पैक की कीमत €1038 (लगभग 91,824 रुपये) है। वहीं 375Wh किट की कीमत  €1158 (लगभग 1,02,435 रुपये) है और 453Wh के बड़ी बैटरी पैक की कीमत €1318 (लगभग 1,16,592 रुपये) है। नई GBoost ई-बाइक कन्वर्जन किट की कीमतें अन्य किट के मामले में थोड़ी ज्यादा हैं, क्योंकि मार्केट में कई सस्ती किट मौजूद हैं। उपलब्धता की बात करें तो GBoost V8 किट वर्तमान में यूरोप में बिक्री के लिए उपलब्ध है।


GBoost V8 ई-बाइक कन्वर्जन किट के फीचर्स


V8 किट एक कॉम्पैक्ट, लाइट और क्वाइट डिवाइस है, जिसे आसानी से इंस्टॉल किया जा सकता है और नॉर्मल साइकिल को ई-बाइक बनाया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि इसे किसी भी साइकिल पर लगाया जा सकता है और इसका वजन महज 950 ग्राम है। बाइक कन्वर्जन किट 3 बैटरी कॉन्फिगरेशन में आती है। पहले पैक में 250Wh की बैटरी दी गई है जो कि 50 किमी की रेंज प्रदान कर सकती है। दूसरे में 375Wh की बैटरी दी गई है जो कि 73 किमी की रेंज प्रदान सकती है। सबसे आखिर में बड़े पैक में 453Wh की बैटरी दी गई है जो कि 91 किमी की रेंज प्रदान कर सकती है। V8 किट में अधिकतम 900W का पावर आउटपुट मिलता है।

हालांकि अगर आप इससे ऑफ रोड करने का सोच रहे हैं तो मोटर ऑफ-रोड राइडिंग के लिए मजबूत नहीं है। ऐसे में इस्तेमाल करने पर इसे आसानी नुकसान पहुंच सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि पत्थर या मलबे के कारण रोलर तेजी से नीचे गिर सकता है। GBoost V8 किट कंफर्ट और शहरी सड़कों पर ट्रैवल करने के लिए बेस्ट है। कन्वर्जन किट के लाइट डिजाइन के चलते इसे कहीं भी ट्रैवल के दौरान ले जाया जा सकता है। इसके अलावा यूजर्स इसे किराए की साइकिल पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।  हालांकि इसका डिजाइन पावर के नुकसान की वजह बनता है। पावर को एक रोलर सिस्टम के जरिए रियर व्हील ट्रांसफर किया जाता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: GBoost V8 Kit, Electric Bike, Bicycle, Electric Bicycle
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »