Fiido C21 Pro, C22 Pro: 80 Km की रेंज देगी नई Fiido ई-बाइक्स, शुरुआती ग्राहकों को मिलेगी 200 डॉलर की छूट

Fiido ने C21 Pro और C22 Pro ई-बाइक्स को पेश किया है और इनके लिए प्री-रजिस्ट्रेशन को ओपन कर दिया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 मार्च 2023 21:45 IST
ख़ास बातें
  • Fiido ने अपनी दो लेटेस्ट ई-बाइक C21 Pro और C22 Pro को पेश किया है
  • दोनों के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन को शुरू कर दिया गया है
  • शुरुआती ग्राहकों को 200 डॉलर की छूट और 100 डॉलर की स्मार्टवॉच मिलेगी

कंपनी कुछ आकर्षक अर्ली बर्ड ऑफर्स की पेशकश भी कर रही है

Fiido ने अपनी दो लेटेस्ट ई-बाइक C21 Pro और C22 Pro को पेश किया है और दोनों के लिए रजिस्ट्रेशन को शुरू कर दिया है। कंपनी अपनी लेटेस्ट ई-बाइक पर कुछ आकर्षक अर्ली बर्ड ऑफर्स की पेशकश भी कर रही है। दोनों ई-बाइक लाइटवेट हैं और 9-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस आती हैं। इनमें एक छोटा डिस्प्ले पहले से फिट मिलता है, जो राइडर को राइडिंग से जुड़ी अहम जानकारियां दिखाएगा। नई C21 Pro और C22 Pro ई-बाइक्स में रिमोट अनलॉकिंग मैकेनिज्म भी शामिल है। Fiido C21 Pro में एक स्टेप-थ्रू फ्रेम डिजाइन शामिल है, जबकि C22 Pro एक स्टेप-ओवर फ्रेम के साथ आती है। चलिए इनके बारे में अधिक जानते हैं।

Fiido ने C21 Pro और C22 Pro ई-बाइक्स को पेश किया है और इनके लिए प्री-रजिस्ट्रेशन को ओपन कर दिया है। इच्छुक ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर इसके लिए साइनअप कर सकते हैं। C21 Pro और C22 Pro दोनों ई-बाइक्स की रिटेल कीमत 1,599 डॉलर (करीब 1.31 लाख रुपये) है। हालांकि, कंपनी अर्ली बर्ड ऑफर्स की पेशकश भी कर रही है, जिनमें शुरुआती ग्राहकों के लिए ई-बाइक की कीमत पर 200 डॉलर (करीब 16,400 रुपये) की छूट और 100 डॉलर (करीब 8,200 रुपये) कीमत की एक स्मार्टवॉच फ्री दिए जाने का वादा किया गया है।
 

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Fiido C21 Pro और C22 Pro ई-बाइक S200 टॉर्क सेंसर से लैस 250W रियर हब मोटर के साथ आती हैं और कंपनी के दावे अनुसार, 32km/h की टॉप स्पीड तक पहुंच सकती हैं। इस मोटर के साथ 9-स्पीड डिरेलियर गियर शामिल किए गए हैं। बैटरी पैक को फ्रेम में फ्रंट रॉड के अंदर डाला गया है। दोनों की रेंज करीब 80 किलोमीटर होने की बात कही गई है। दोनों में 17.5 किलो वजनी एल्युमिनियम अलॉय फ्रेम फ्रंट फोर्क मिलता है।

इनमें ग्रेवल टायर्स मिलते हैं। Fiido C21/C22 Pro मॉडल में सेंट्रली माउंटेड, IP67-रेटेड IPS बैक-लिट डिस्प्ले दिया गया है। नई बाइक्स में रिमोट अनलॉकिंग मैकेनिज्म भी है। जैसा कि हमने बताया, C21 Pro में एक स्टेप-थ्रू फ्रेम डिजाइन है, जबकि C22 Pro एक स्टेप-ओवर फ्रेम को अपनाता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Fiido, Fiido C21 Pro, Fiido C22 Pro
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Oppo के 5 फोन पर मिलेगी बड़ी Deals, कीमत ₹14,999 से शुरू
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.