Ferrari की पहली इलेक्ट्रिक कार होगी अगले साल पेश, 4 करोड़ से ज्यादा होगी कीमत!

Ferrari कथित तौर पर अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार पर काम कर रही है, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसको लेकर कोई घोषणा नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 जून 2024 18:51 IST

Ferrari Purosangue में V12 इंजन है।

Photo Credit: Ferrari

Ferrari कथित तौर पर अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार पर काम कर रही है, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसको लेकर कोई घोषणा नहीं हुआ है। ऐसी संभावना है कि कंपनी लगभग $537,000 (लगभग 4,48,66,725 रुपये) की कीमत के साथ 2025 के आखिर में इसे पेश कर सकता है, जिसकी डिलीवरी 2026 तक हो सकती है। एक्सक्लूसिव रखने के लिए लिमिटेड प्रोडक्शन की उम्मीद है। इसके अलावा अफवाह है कि Ferrari एक दूसरी इलेक्ट्रिक कार पर काम कर रही है।

Ferrari इलेक्ट्रिक युग में भी पहचान बनाए रखने पर फोकस कर रहा है। Ferrari ईवी के लिए ऑथेंटिक साउंड का वादा करता है और इसका टारगेट इसको एक्सक्लूसिव भी रखना है। प्रोडक्शन लिमिट प्रति वर्ष 20 हजार के आसपास होने की उम्मीद है। इलेक्ट्रिक वाहन 2026 तक फेरारी की बिक्री में 5 प्रतिशत बढ़ोतरी कर सकते हैं जो कि 2030 तक 40% तक बढ़ जाएगी।
Advertisement

फेरारी ने मारनेलो में एक नई फैक्ट्री खोली है, जिससे पता चलता है कि कंपनी इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ने की दिशा में बदलाव कर रही है। बीते साल ग्लोबल स्तर और इस साल भारत में पेश हुई Purosangue SUV काफी सफल रही है, हालांकि कंपनी यह भी ध्यान रख रही है कि वह सिर्फ एक एसयूवी ब्रांड न बन जाए। यह नया प्लांट प्रोडक्शन कैपेसिटी में बढ़ोतरी का संकेत देता है, इस साल के आखिर में नई हाइपरकार पेश होने की उम्मीद है। Ferrari का आगामी कारें ट्रेडिशन और इनोवेशन के बीच संतुलन प्रदान करेंगी, जिनमें पावरफुल V12 इंजन और साइलेंट इलेक्ट्रिक इंजन दोनों को शामिल किया जाएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Ferrari, Ferrari Electric Car, Electric Car

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.