Dongfeng ने लॉन्च की 6 सेकंड में 50km/h की रफ्तार पकड़ने वाली Dongfeng Nano Box इलेक्ट्रिक SUV, जानें कीमत

Dongfeng Nano Box की पावर की बात करें तो इसमें फ्रंट मोटर है जो कि 33kW आउटपुट के साथ आती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 जनवरी 2023 20:02 IST
ख़ास बातें
  • इसमें फ्रंट मोटर है जो कि 33kW आउटपुट के साथ आती है।
  • इसमें लीथियम आयन बैटरी देखने को मिलती है।
  • एंट्री लेवल मॉडल में फास्ट चार्जिंग फीचर नहीं मिलता है।

कंपनी के मुताबिक यह 6 सेकंड में 0 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।

Photo Credit: Dongchdedi.com

Dongfeng की ओर से चीन में प्योर इलेक्ट्रिक एसयूवी Nano Box को लॉन्च किया गया है। यूं तो इस कार को Renault ने बनाया था जिसे Renault Kwid कहा गया था। उसके बाद इसका इलेक्ट्रिक वर्जन Renault City K-ZE आया। चीन में इस कार को Dongfeng और Renault ने मिलकर बनाया है। यूरोप में इसे Dacia Spring के नाम से पेश किया गया। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की क्या खूबियां हैं और कितनी पावर इसमें देखने को मिलती है, इस पर एक नजर डाल लेते हैं। 
 

Dongfeng Nano Box इलेक्ट्रिक कार की कीमत, उपलब्धता

Dongfeng की Nano Box की कीमत चीन में 59,700 RMB (लगभग 7,24,000 रुपये) है। यह चीन में लॉन्च की गई है। 
 

Dongfeng Nano Box इलेक्ट्रिक कार का डिजाइन, फीचर्स, पावर

इलेक्ट्रिक कार में गोलाकार शेप देखने को मिलती है। फ्रंट में इसमें चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। इसके डाइमेंशन 3732/1579/1515mm में हैं और व्हीलबेस 2423mm का है। इंटीरियर की बात करें तो इलेक्ट्रिक कार में दो कलर वाला डिजाइन दिया गया है। Dongchedi की रिपोर्ट के अनुसार अंदर इसमें 7 इंच का इंस्ट्रूमेंट पैनल दिया गया है और 10 इंच सेंट्रल कंट्रोल स्क्रीन दी गई है। कार में ऐप कनेक्टिविटी दी गई है जिसके माध्यम से इसमें डोर रिमोट कंट्रोल, रिमोट एयर कंडीशन कंट्रोल, व्हीकल पोजीशनिंग, कार सर्च, चार्जिंग मैनेजमेंट जैसे फीचर्स उपलब्ध हो जाते हैं। इसकी सीटों को फेक लेदर मैटिरियल से बनाया गया है। 

Dongfeng Nano Box की पावर की बात करें तो इसमें फ्रंट मोटर है जो कि 33kW आउटपुट के साथ आती है। यह 125Nm टॉर्क पैदा करती है। कंपनी के मुताबिक यह 6 सेकंड में 0 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। इसमें लीथियम आयन बैटरी देखने को मिलती है। जिसकी क्षमता 15.97kWh की है। एंट्री लेवल मॉडल में फास्ट चार्जिंग फीचर नहीं है और फुल चार्ज के लिए 3 घंटे का समय लगता है। अन्य दो मॉडल्स में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  2. Mahindra XEV 9S बनी बेस्ट-सेलिंग EV, MG Windsor EV को पीछे छोड़ा
  3. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  3. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  5. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
  6. Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?
  7. आपको भी परेशान करते हैं 140 सीरीज वाले नंबर? TRAI ने 3 महीने में ब्लॉक कीं 148 करोड़ कॉल्स
  8. Airtel के चार सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान, अनलिमिटेड डाटा और कॉल के लाभ, कीमत ₹300 से भी कम
  9. वोटिंग में छिपे रहेंगे नाम, ग्रुप से बना सकेंगे मिनी ग्रुप! WhatsApp के नए फीचर्स बदल देंगे चैटिंग का एक्सपीरियंस
  10. फ्री में हवाई सफर! IndiGo दे रहा है 20,000 मुफ्त फ्लाइट टिकट, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.