2024 Chetak Premium भारत में हुआ लॉन्च, रेंज के साथ कीमत में भी हुआ इजाफा, जानें सब कुछ...

2024 Chetak Premium इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 1.35 लाख रुपये है, जो पिछले वर्जन की तुलना में 15,000 रुपये ज्यादा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 जनवरी 2024 20:17 IST
ख़ास बातें
  • 2024 Chetak Premium की एक्स-शोरूम कीमत 1.35 लाख रुपये है
  • ये कीमत पिछले वर्जन की तुलना में 15,000 रुपये ज्यादा है
  • TecPac के जरिए Chetak Premium में TBT नेविगेशन मिलता है
दिसंबर में Chetak Urbane के अपग्रेड वर्जन को लॉन्च करने के बाद, Bajaj Auto ने अबह 2024 Chetak Premium को लॉन्च कर दिया है, जो पहले से ज्यादा रेंज, लेकिन साथ ही थोड़ी बढ़ी हुई कीमत के साथ बेचा जाएगा। इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज अब 127 Km तक बताई जा रही है, जो ARAI सर्टिफाइड रेंज है। इसके अलावा, TecPac के जरिए ग्राहक करीब 10 Kmph की बढ़ी हुई स्पीड, यानी कुल 73 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड का आनंद ले सकते हैं। इस पैक में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल और कॉल मैनेजमेंट जैसे एक्स्ट्रा फीचर्स का फायदा भी मिलेगा। चलिए नए Bajaj Chetak Premium इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

2024 Chetak Premium इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 1.35 लाख रुपये है, जो पिछले वर्जन की तुलना में 15,000 रुपये ज्यादा है। हालांकि, इस बढ़ी हुई कीमत के बदले अब ग्राहकों को कई फायदे मिलेंगे, जैसे बढ़ी हुई फुल चार्ज रेंज और कई एडवांस फीचर्स। Chetak Premium 2024 को Hazelnut, Indigo Metallic Blue और Brooklyn Black कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
 

सबसे बड़ा अपग्रेड रेंज है, क्योंकि 2024 चेतक प्रीमियम अब एक बेहतर 3.2 kWh पैक से लैस आता है, जो कंपनी के दावे अनुसार, 127 किमी की ARAI-प्रमाणित रेंज देने में सक्षम है। इससे पिछले वर्जन में 2.9 kWh बैटरी पैक मिलता था, जो 108 किमी की रेंज प्रदान करता था। बड़े बैटरी पैक के साथ, चार्जिंग का समय भी अब 4 घंटे 30 मिनट हो गया है।

फीचर्स भी भरपूर दिए गए हैं। नया 2024 मॉडल अब 5-इंच के TFT डिस्प्ले से लैस आता है। हाल ही में पेश किए गए TecPac के जरिए Chetak Premium में TBT नेविगेशन मिलता है। इसके अलावा, म्यूजिक को भी स्कूटर से ही कंट्रोल किया जा सकता है। यदि कोई स्मार्टफोन को पेयर करता है, जो इसमें कॉल मैनेजमेंट की सुविधा भी मिलती है।
Advertisement

स्कूटर में अब राइडर अपनी पसंद के अनुसार डिस्प्ले थीम को बदल सकता है। यह पैक टॉप स्पीड को भी 10 किमी प्रति घंटे तक बढ़ा देता है, जिसका मतलब है कि यह अब 73 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड पर पहुंच सकता है।
Advertisement

हालांकि, यह ध्यान रखें है कि सीक्वेंशियल इंडिकेटर और स्पोर्ट राइडिंग मोड ऊपर बताए TecPac फीचर्स के लिए आपको 9,000 रुपये की अतिरिक्त कीमत देनी होगी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.