Caviar की इस कस्टम ई-बाइक को खरीदने पर फ्री मिलेगा कस्टम iPhone 15 Pro! लेकिन पहले जान लें कीमत

Caviar इस ई-बाइक के खरीदारों को एक ऑफर भी दे रही है, जिसमें इसे खरीदने वालों को Caviar डिजाइन में एक iPhone 15 Pro (128GB) मुफ्त मिलेगा, जो खास Porsche डिजाइन होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 मई 2024 21:09 IST
ख़ास बातें
  • इसकी बॉडी में आपको हर जगह 18K गोल्ड और गोल्डन कार्बन फाइबर दिखाई देगा
  • Caviar Herzog की कीमत $44,000 (करीब 36.73 लाख रुपये) है
  • इसकी केवल 9 यूनिट्स बनाई जाएंगी और सेल 2025 शुरू होगी

Photo Credit: Caviar

Caviar कंपनी आम प्रोडक्ट को कीमती बनाने के लिए जानी जाती है। इन प्रोडक्ट्स को गोल्ड और हीरे जड़कर बहुमूल्य बनाया जाता है। यह कंपनी पहले से ही Apple iPhones, Samsung Fold, Airpods, Apple Watches समेत कई तरह के प्रोडक्ट्स को गोल्ड, टाइटेनियम और विभिन्न प्रकार के लिमिटेड एडिशन में मॉडिफाई करती आ रही है। पिछले साल कंपनी ने Minimotors Dualtron X2 इलेक्ट्रिक स्कूटर पर आधारित कस्टम Thunderball लॉन्च किया था, जिसके ज्यादातर पार्ट्स को गोल्ड से बनाया गया है और अब, Caviar Porsche eBike को लेकर आया है, जिसे 18 कैरेट गोल्ड से तैयार किया गया है। इतना ही नहीं, कंपनी का कहना है कि इसे खरीदने वाले ग्राहक को मुफ्त Caviar कस्टम iPhone 15 Pro मिलेगा।

Caviar Herzog एक कस्टम Porsche eBike Cross 3rd Gen है, जिसकी बॉडी में आपको हर जगह 18K गोल्ड और गोल्डन कार्बन फाइबर दिखाई देगा। दूसरा हैरान करने वाला पॉइन्ट इसकी कीमत है। Caviar Herzog की कीमत $44,000 (करीब 36.73 लाख रुपये) है। जी हां, आपने सही सुना, तुलना की जाए तो 18 कैरेट गोल्ड और गोल्डन फाइबर पार्ट्स से बनी इस ई-बाइक की कीमत भारत में मौजूद कई प्रीमियम SUV के बराबर है। इसकी केवल 9 यूनिट्स बनाई जाएंगी और सेल 2025 शुरू होगी।

कंपनी इस ई-बाइक के खरीदारों को एक ऑफर भी दे रही है, जिसमें इसे खरीदने वालों को Caviar डिजाइन में एक iPhone 15 Pro (128GB) मुफ्त मिलेगा, जो खास Porsche डिजाइन होगा। इसकी कीमत 8,560 डॉलर (करीब 7.14 लाख रुपये) है।

Caviar के मुताबिक, कस्टम पॉर्श ईबाइक क्रॉस थर्ड जेन (Herzog) के मेटल को आयनित गोल्ड-कलर्ड टाइटेनियम की एक परत से ढका हुआ है। इसमें घिसाव-प्रतिरोधी 18-कैरेट गोल्ड अलॉय मिलते हैं। सीट को सॉफ्ट लेदर से बनाया गया है और हैंडलबार में भी इसी का प्रयोग किया गया है।
Advertisement

Porsche eBike Cross 3rd Gen की खासियतों की बात करें, तो इसमें 504 Wh बैटरी और 85 Nm टॉर्क पैदा करने वाली Shimano EP801 मोटर शामिल है। इसमें Shimano XT 12-स्पीड रियर डीरेलर मिलते हैं। ई-बाइक में Fox Float DPS एयर डेंपर शामिल हैं। अलॉय MAGURA MT Trail डिस्क ब्रेक्स से लैस हैं। Porsche इस ई-बाइक को अपने ऑनलाइन स्टोर पर $11,030 (करीब 9.20 लाख रुपये) कीमत में बेचती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  4. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  2. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  6. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  9. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  10. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.