Cadillac Escalade IQ इलेक्ट्रिक एसयूवी सिंगल चार्ज में चलेगी 724 किमी, जानें खासियतें

Cadillac Escalade IQ एक बार फुल चार्ज होकर 724 किमी की दूरी तय कर सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 अगस्त 2023 11:55 IST
ख़ास बातें
  • Cadillac Escalade IQ की कीमत 1,30,000 डॉलर (लगभग 1,07,62,024 रुपये) है।
  • Cadillac Escalade IQ फुल चार्ज होकर 724 किमी की दूरी तय कर सकती है।
  • Cadillac Escalade IQ में 0 से 96 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है।

Cadillac Escalade IQ की रेंज 724 किमी है।

Photo Credit: Cadillac

ऑटोमोबाइल दिग्गज Cadillac ने अपनी पहली फुल इलेक्ट्रिक एसयूवी 2025 Escalade IQ को पेश किया है। नई इलेक्ट्रिक एसयूवी 130,000 डॉलर से ज्यादा की कीमत में आती है। यह नई एसयूवी GM की अल्टियम बैटरियों से लैस है जो कि 724 किमी की रेंज प्रदान करती है। यहां हम आपको Cadillac की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी के बारे में बता रहे हैं।


Cadillac Escalade IQ की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Cadillac Escalade IQ की शुरुआत कीमत 1,30,000 डॉलर (लगभग 1,07,62,024 रुपये) है। यह 2024 के आखिर में बाजार में उपलब्ध होगी।


Advertisement
Cadillac Escalade IQ की पावर और रेंज


इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में पावर देने के लिए एक 24-मॉड्यूल अल्टियम बैटरी है जो 200kWh से ज्यादा एनर्जी जनरेट करती है। यह 800-वोल्ट डीसी फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है, जो 350-किलोवाट डीसी चार्जिंग स्टेशन पर सिर्फ 10 मिनट में चार्ज होकर 160 किमी तक की रेंज प्रदान करता है। एसी चार्जिंग ऑप्शन प्रति घंटे चार्ज होकर लगभग 60 किमी की रेंज प्रदान करता है। यह एक बार फुल चार्ज होकर 724 किमी की दूरी तय कर सकती है। एस्केलेड आईक्यू की दो इलेक्ट्रिक मोटर्स स्टैंडर्ड मोड में 680 HP की पावर और 615 lb-ft का टॉर्क जनरेट करती है। वेलोसिटी मैक्स मोड में 750 HP और 785 lb-ft  का टॉर्क जनरेट करती है। यह एसयूवी सिर्फ पांच सेकंड से कम समय में 0 से 96 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है।

इंटीरियर और फीचर्स
अन्य फीचर्स की बात करें तो इस एसयूवी में एंड्रॉइड ऑटोमोटिव ओएस पर चलने वाला 55 इंच की डुअल-स्क्रीन एलईडी डिस्प्ले दी गई है जो कि Google असिस्टेंट, Google मैप्स और प्ले स्टोर का सपोर्ट करती है। ऑडियोफाइल्स 360-डिग्री ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए हायर-एंड मॉडल के AKG 40-स्पीकर हैं।

Cadillac Escalade IQ
Advertisement
Cadillac Escalade IQ को उसके पेट्रोल से चलने वाले वाहनों से अलग करने वाली बात इसका आकार है जो कि लंबे व्हीलबेस वाले एस्केलेड ईएसवी की लंबाई के लगभग बराबर है। साइज के बावजूद कैडिलैक का दावा है कि यह जीएम द्वारा तैयार अब तक की सबसे एयरोडायनेमिक फुल साइज एसयूवी है।  डाइमेंशन का बात करें तो एस्केलेड आईक्यू की लंबाई 19 फीट, चौड़ाई 8 फीट और ऊंचाई 6 फीट से ज्यादा है। यह 119.2 क्यूबिक फीट कार्गो वॉल्यूम के साथ इंटीरियर स्पेस प्रदान करती है। इसकी टो करने की कैपेसिटी 8,000 पाउंड तक है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  2. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.