Tesla की बढ़ी चिंता! BYD अपने सभी बजट कारों में देगी बेहद एडवांस 'God's Eye' सेल्फ-ड्राइविंग सिस्टम

BYD के अध्यक्ष वांग चुआनफू ने बताया कि BYD के पास चीन में सबसे बड़ा कार क्लाउड डेटाबेस है। उन्होंने दावा किया कि BYD में वर्तमान में 110,000 इंजीनियर हैं और उनमें से 5,000 इंटेलिजेंट ड्राइविंग R&D इंजीनियर हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 फरवरी 2025 14:52 IST
ख़ास बातें
  • BYD ने अपने God's Eye ADAS की घोषणा की है
  • कंपनी इस एडवांस सेल्फ ड्राइविंग टेक को अपने सभी बजट कारों में शामिल करेगी
  • 70,000 युआन से सस्ती BYD Seagull में भी दिया जाएगा God's Eye ADAS
BYD ने हाल ही में अपने लेटेस्ट ड्राइविंग असिस्टेंट को घोषित किया, जिसका नाम "God's Eye" है, यानी भगवान की आंख रखा गया है। कंपनी का कहना है कि यह अपडेट प्रत्येक BYD कार को हाई-एंड इंटेलिजेंट ड्राइविंग तकनीक से लैस करेगी, जिसमें 69,800 युआन (करीब 8.29 लाख रुपये) की कीमत वाली BYD Seagull हैचबैक भी शामिल है। God's Eye ADAS मैक्सिमम तीन LiDAR सेंसर के साथ तीन वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसके अलावा, कंपनी ने एक ऐसी घोषणा भी की है, जो इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में बहुत बड़ी क्रांति ला सकती है। BYD ने कथित तौर पर इस टेक्नोलॉजी को अपनी सभी बजट कारों में शामिल करने की बात कही है। मार्केट में मौजूद अधिकतम इलेक्ट्रिक या ICE मॉडल में बजट वाहनों को महंगी ADAS टेक्नोलॉजी से वंचित रखा जाता है। BYD का नया फैसला EV ग्राहकों के बीच खुशी लेकर आया है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, BYD ने अपने God's Eye ADAS की घोषणा के साथ यह भी बताया है कि कंपनी इस एडवांस सेल्फ ड्राइविंग टेक्नोलॉजी को अपने सभी बजट कारों में पेश करने वाली है। कंपनी ने इवेंट के दौरान बताया कि इनमें 70,000 युआन से सस्ती BYD Seagull भी शामिल होगी। इससे पहले, चीन में BYD व्हीकल्स ADAS के मामले में प्रतियोगिता में ज्यादा आगे नहीं थी, लेकिन BYD ने लेटेस्ट "गॉड्स आई" इंटेलिजेंट ड्राइविंग सिस्टम के साथ सभी को चौंका दिया है, जिसे तीन मुख्य वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

CNC की रिपोर्ट बताती है कि BYD के अध्यक्ष वांग चुआनफू ने बताया कि BYD के पास चीन में सबसे बड़ा कार क्लाउड डेटाबेस है। उन्होंने दावा किया कि BYD में वर्तमान में 110,000 इंजीनियर हैं और उनमें से 5,000 इंटेलिजेंट ड्राइविंग R&D इंजीनियर हैं। 2024 में, BYD का ADAS ट्रेनिंग माइलेज 72 मिलियन किमी प्रति दिन था। BYD अध्यक्ष ने कथित तौर पर यह भी कहा कि अगले 2 से 3 वर्षों में, कार खरीदने के लिए इंटेलिजेंट ड्राइविंग एक अनिवार्य कॉन्फिगरेशन बन जाएगी।

यह सिस्टम ड्राइवर के हस्तक्षेप के बिना 600 मील (965 Km) तक ऑटोनोमस हाइवे ड्राइविंग को सक्षम बनाता है। यह अब दो दर्जन से अधिक BYD मॉडलों में उपलब्ध है, जिसमें Seagull Mini ईवी, Qin Plus और Dolphin शामिल हैं। हैरानी की बात यह है कि कंपनी ने God's Eye को शामिल करने के बाद भी इन मॉडल्स की कीमतों में इजाफा नहीं किया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BYD, BYD Gods Eye, BYD Self Driving Tech, BYD ADAS
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.