• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • 1090 किलोमीटर रेंज के साथ BYD Song PLUS DM i पेश, मिलेगा नया डिजाइन और ज्यादा पावर

1090 किलोमीटर रेंज के साथ BYD Song PLUS DM-i पेश, मिलेगा नया डिजाइन और ज्यादा पावर

BYD Song PLUS DM-i मॉडल में 1.5 लीटर प्लग-इन हाइब्रिड सेटअप के साथ BYD472QC इंजन दिया गया है।

1090 किलोमीटर रेंज के साथ BYD Song PLUS DM-i पेश, मिलेगा नया डिजाइन और ज्यादा पावर

Photo Credit: BYD

BYD Song PLUS DM-i की रेंज 1090 किलोमीटर है।

ख़ास बातें
  • नई BYD Song PLUS DM-i मॉडल में 1.5 लीटर प्लग-इन हाइब्रिड सेटअप है।
  • नई BYD Song PLUS DM-i 160 किलोवाट तक पावर जनरेट कर सकती है।
  • नई BYD Song PLUS DM-i की कंबाइंड रेंज (FWD) 1090 किलोमीटर है।
विज्ञापन
चीनी वाहन निर्माता ब्रांड BYD ने कथित तौर पर BYD Song PLUS DM-i Model को पेश किया है। इंडस्ट्री और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय द्वारा जारी "रोड मोटर व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग और प्रोडक्ट अनाउंसमेंट कैटलॉग के 383 वें बैच में नई BYD Song PLUS DM-i देखी गई है। यहां हम आपको नई BYD Song PLUS DM-i के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Song PLUS DM-i Honor Edition की कीमत


Song PLUS DM-i Honor Edition के 71km लग्जरी मॉडल की कीमत 129,800 yuan (लगभग 15,27,054 रुपये), 110km फ्लैगशिप मॉडल की कीमत 139,800 yuan (लगभग 16,13,067 रुपये), 110km फ्लैगशिप प्लस की कीमत 149,800 yuan (लगभग 17,28,451 रुपये), 150km फ्लैगशिप प्लस की कीममत 159,800 yuan (लगभग 18,43,835 रुपये) और 150km फ्लैगशिप प्लस 5G की कीमत 169,800 yuan (लगभग 19,97,640 रुपये) है।


BYD Song PLUS DM-i Model का डिजाइन


डिजाइन की बात करें तो नए वर्जन में पिछले वर्जन के समान डिजाइन दिया गया है लेकिन रियर में कुछ बदलाव किए गए हैं। रियर में "BUILD YOUR DREAMS" लोगो को "BYD" लोगो से बदल दिया गया है। इन बदलावों के बावजूद व्हीकल का साइज समान है, जिसकी लंबाई 4775 मिमी, चौड़ाई 1890 मिमी, ऊंचाई 1670 मिमी और व्हीलबेस 2765 मिमी है।


BYD Song PLUS DM-i मॉडल की पावर 


नई BYD Song PLUS DM-i मॉडल में 1.5 लीटर प्लग-इन हाइब्रिड सेटअप के साथ BYD472QC इंजन दिया गया है। इंजन 74 किलोवाट की पावर जनरेट करता है जो कि पिछले मॉडल से कम है। वहीं नए मॉडल में इलेक्ट्रिक मोटर की पावर में बढ़ोतरी हुई है जो कि 160 किलोवाट तक पावर जनरेट कर सकती है। BYD की वेबसाइट के अनुसार, रेंज की बात करें तो इस कार की कंबाइंड रेंज (FWD) 1090 किलोमीटर है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BYD Car
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »