हाइब्रिड और फुल इलेक्ट्रिक ऑप्शन के साथ 19 जून को लॉन्च होगी नई BYD कार! जानें कीमत

BYD Song Plus Champion Edition में 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 15.6 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 जून 2023 16:22 IST
ख़ास बातें
  • BYD Song Plus Champion Edition को दो पावरट्रेन में लॉन्च किया जाएगा
  • एक हाइब्रिड मॉडल होगा, जिसमें इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 1.5-लीटर इंजन मिलेगा
  • दूसरा ऑप्शन फुल इलेक्ट्रिक होगा, जिसकी पावर हाइब्रिड से ज्यादा होगी

BYD Song Plus Champion Edition को हाइब्रिड और फुल इलेक्ट्रिक वर्जन में लॉन्च किया जाएगा

BYD Song Plus Champion Edition को कथित तौर पर 19 जून को लॉन्च किया जाना है। नई SUV मौजूदा Song Plus पर आधारित है, लेकिन यह एक खास एडिशन है, जो नए डिजाइन और फीचर्स के साथ आता है। कार कथित तौर पर एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़े गए 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन और फुल इलेक्ट्रिक पावरट्रेन ऑप्शन में आती है। हाइब्रिड वर्जन मोटर और इंजन के साथ मिलकर 197 hp की पावर जनरेट करता है। वहीं, पूरी तरह से इलेक्ट्रिक मॉडल की 204 hp की मैक्सिमम पावर जनरेट करने की क्षमता रखता है।

ITHome की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि BYD अपनी Song Plus Champion Edition कार को 19 जून को लॉन्च करने वाली है। इसे दो वर्जन - हाइब्रिड और फुली इलेक्ट्रिक में पेश किया जाएगा। कार की शुरुआती कीमत 169,800 युआन (करीब 19.55 लाख रुपये) होगी और टॉप मॉडल 199,800 युआन (करीब 23 लाख रुपये) में बेचा जाएगा।
Advertisement

रिपोर्ट बताती है कि BYD Song Plus Champion Edition मौजूदा Song Plus कार पर आधारित है, लेकिन यह नए डिजाइन और फीचर्स से लैस आती है। नए मॉडल में बिल्कुल नई ग्रिल, हेडलाइट्स और बम्पर डिजाइन मिलता है। इंटीरियर को एक नए डैशबोर्ड, सेंटर कंसोल और सीट्स के साथ अपडेट किया गया है। कंपनी का कहना है कि सॉन्ग प्लस चैंपियन एडिशन BYD की लेटेस्ट "ओशन नेटवर्क" डिजाइन शैली को अपनाता है।

इस कार को दो पावरट्रेन के ऑप्शन के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। पहला 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन है, जिसे इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है, जो 197 हॉर्सपावर की पावर जनरेट करता है। दूसरा प्योर इलेक्ट्रिक पावरट्रेन है, जो 204 हॉर्सपावर पैदा करता है। दोनों पावरट्रेन को 6-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।
Advertisement

रिपोर्ट आगे बताती है कि सॉन्ग प्लस चैंपियन एडिशन में 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 15.6 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। सीट्स पर हाई क्वालिटी लेदर कवर है और केबिन को एंबिएंट लाइट से लैस किया गया है।
Advertisement

इतना ही नहीं, BYD को नए मॉडल के लिए पहले ही कथित तौर पर 10,000 से अधिक ऑर्डर मिल चुके हैं और चीन में इसकी अच्छी बिक्री की उम्मीद की जा रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  2. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  3. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  3. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  4. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  5. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  6. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  7. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  8. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  9. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  10. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.