BYD Qin PLUS EV 2023 Champion Edition सिंगल चार्ज में 610km रेंज के साथ लॉन्च, जानें कीमत

यह इलेक्ट्रिक कार 0-50km/h सिर्फ 3.8 सेकंड में पहुंच जाती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2023 20:15 IST
ख़ास बातें
  • इसमें कंपनी ने ई-प्लेटफॉर्म 3.0 टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है
  • इसमें कंपनी ने इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रिक पावरट्रेन का इस्तेमाल किया है
  • यह इलेक्ट्रिक कार 0-50km/h सिर्फ 3.8 सेकंड में पहुंच जाती है।

यह इलेक्ट्रिक कार 0-50km/h सिर्फ 3.8 सेकंड में पहुंच जाती है।

Photo Credit: Autohome

BYD की ओर से इलेक्ट्रिक कार सेग्मेंट में Qin PLUS EV 2023 Champion Edition के नए मॉडल्स पेश किए गए हैं। कंपनी ने इसके 6 मॉडल्स को पेश किया है। सिंगल चार्ज में यह EV 610km की रेंज देती है। पेश किए मॉडल्स में 420km लीडिंग मॉडल, 420km बियॉन्ड टाइप, 510km लीडिंग मॉडल, 510km बियॉन्ड टाइप शामिल हैं। इनकी कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

BYD Qin PLUS EV 2023 Champion Edition price

BYD Qin PLUS EV 2023 Champion Edition के नए मॉडल्स की कीमत 129800 युआन (लगभग 15 लाख रुपये) से शुरू होती है। यह 176,800 युआन (लगभग 21 लाख रुपये) तक जाती है। मॉडल्स को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है। दूसरे मार्केट्स में इनकी उपलब्धता की जानकारी अभी नहीं दी गई है। 
 

BYD Qin PLUS EV 2023 power, features

BYD Qin PLUS EV 2023 चैम्पियन एडिशन में कंपनी ने ई-प्लेटफॉर्म 3.0 टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। Autohome के अनुसार, इसमें 12.5kWh की पावर खपत बताई गई है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि यह CLTC कॉम्प्रिहेंसिव वर्किंग कंडीशन सिद्दांत पर चलती है। इसके अलावा इसमें एक्सटेंडेट टेम्परेचर रेंज और हाई एफिशिएंसी हीट पंप सिस्टम दिया गया है। EV में एक खास बात ये भी है कि जब तापमान कम होता है तो इसके एसी की पावर खपत 40% तक कम हो जाती है। 

इसमें कंपनी ने इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रिक पावरट्रेन का इस्तेमाल किया है जिससे कि इसका वजन और आयतन 10% तक कम कर दिया गया है। इसकी ऑपरेटिंग एफिशिएंसी 89% बताई गई है। इलेक्ट्रिक कार में 150k Welectric मोटर लगी है। जिसकी मदद से यह इलेक्ट्रिक कार 0-50km/h सिर्फ 3.8 सेकंड में पहुंच जाती है। अंदरूनी फीचर्स की बात करें तो इसमें 8.8 इंच का एलसीडी पैनल भी मिलता है। यह DiLink 4.0 इंटेलिजेंट नेटवर्क कनेक्शन सिस्टम पर रन करती है। आरामदेह राइड के लिए इसमें क्लाउड सीड कुशन भी दिया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 33 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Vivo का 64MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  2. 81 साल के पिता ने बेटे को बचाया ‘डिजिटल अरेस्ट’ से, ऐन वक्त पर रोकी ₹12 लाख की ठगी
  3. Poco C81X, C81 हुआ 13MP कैमरा, UNISOC T7250 चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. 81 साल के पिता ने बेटे को बचाया ‘डिजिटल अरेस्ट’ से, ऐन वक्त पर रोकी ₹12 लाख की ठगी
  2. Bitcoin होल्डिंग पर Tesla को हुआ 17 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  3. WhatsApp बना सुपर ऐप! अब चैट के साथ मोबाइल रिचार्ज और पेमेंट्स भी, ऐसे करें यूज
  4. iPhone यूजर्स ध्यान दें! Apple ने फिक्स किया बड़ा बग, डिलीट नोटिफिकेशन भी हो रहे थे एक्सेस
  5. गेमर्स के लिए बड़ा अपडेट, सरकार ने लागू किए नए नियम - जानें कौन से गेम चलेंगे, कौन से होंगे बंद
  6. 50MP कैमरा वाले Oppo F33 Pro 5G की सेल आज से शुरू, जानें सबकुछ
  7. OnePlus Nord CE 6 लॉन्च होगा 7 मई को, 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी जैसे फीचर्स, जानें सबकुछ
  8. Poco C81X, C81 हुआ 13MP कैमरा, UNISOC T7250 चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Facebook स्टोरीज से फोटो या वीडियो कैसे करें डिलीट
  10. Xiaomi लाई स्टूडेंट्स की पढ़ाई का साथी, 12.1 इंच बड़ा Redmi Pad 2 Pro लर्निंग एडिशन लॉन्च, AI फीचर्स, 12000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.