चीनी कंपनी ने भारत में उतारी धांसू इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज में पहुंचा देगी दिल्ली से मनाली

BYD इंडिया ने अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए भारतीय बाजार में नई कार BYD eMax 7 MPV को लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2024 10:33 IST
ख़ास बातें
  • BYD eMax 7 प्रीमियम वेरिएंट में 55.4kWh बैटरी है जो 420KM रेंज देती है।
  • BYD eMax 7 सुपीरियर वेरिएंट में 71.8kWh बैटरी है जो 530KM रेंज देती है।
  • BYD eMax 7 MPV के 6 सीटर प्रीमियम की शुरुआती कीमत 26.90 लाख रुपये है।

BYD eMax 7 MPV की रेंज 530 किमी है।

Photo Credit: BYD

BYD इंडिया ने अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए भारतीय बाजार में नई कार BYD eMax 7 MPV को लॉन्च किया है। eMax 7 MPV सिंगल चार्ज में 530 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। 6 एयरबैग्स और लेवल 2 ADAS टेक जैसे सेफ्टी फीचर्स के साथ कार में काफी कुछ खास दिया गया है। eMax 7 दो वेरिएंट्स प्रीमियम और सुपीरियर में आती है। यहां हम आपको BYD eMax 7 MPV  के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


BYD eMax 7 MPV Price


BYD eMax 7 MPV के 6 सीटर प्रीमियम की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 26.90 लाख रुपये और 7 सीटर सुपीरियर वेरिएंट की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 29.90 लाख रुपये है। यह एमपीवी 4 आकर्षक कलर क्वार्ट्ज ब्लू, हार्बर ग्रे, क्रिस्टल व्हाइट और कॉसमॉस ब्लैक में आती है। कंपनी इस ईवी के साथ बैटरी पर 8 साल या 1.6 लाख किमी की वारंटी और मोटर पर 8 साल या 1.5 लाख किमी की वारंटी प्रदान करती है।


BYD eMax 7 Power & Range


BYD eMax 7 में दो बैटरी पैक दिए गए हैं। प्रीमियम वेरिएंट में 55.4kWh बैटरी दी गई है जो कि 420 किमी तक की रेंज प्रदान करती है। वहीं सुपीरियर वेरिएंट में 71.8kWh बैटरी है जो कि 530 किमी रेंज प्रदान करती है जो कि लगभग दिल्ली से मनाली की दूरी है। यानी कि यह कहा जा सकता है कि एक बार चार्ज करके दिल्ली से मनाली पहुंच सकते हैं। eMax 7 के दोनों वेरिएंट स्टैंडर्ड तौर पर 7kW AC चार्जर के साथ आते हैं। दोनों वेरिएंट DC फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट करते हैं, जिसमें प्रीमियम वेरिएंट के लिए 89kW तक और सुपीरियर के लिए 115kW तक शामिल है। इसके अलावा eMax 7 व्हीकल टू लोड भी प्रदान करती है, जिससे यूजर्स कार के जरिए बाहरी डिवाइसेज को पावर प्रदान कर सकते हैं।


BYD eMax 7 Features


एक्सटीरियर में की बात करें तो eMax 7 में अपडेटेड LED हेडलैम्प्स, नया डिजाइन किया गया फ्रंट बम्पर और स्लीक LED टेल लाइट्स दिए गए हैं। इसमें 17 इंच के एलॉय व्हील दिए गए हैं। इंटीरियर की बात करें तो eMax 7 में 12.8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल शामिल है। सेफ्टी के लिहाज से यह कार 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा और लेवल 2 ADAS टेक जैसे फीचर्स से लैस है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 102 4G Pro बजट फीचर फोन में मिलेगी 1200mAh बैटरी, IP52 रेटिंग!
  2. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  2. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
  3. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  4. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  5. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
  6. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  7. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  8. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
  9. OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
  10. iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.