BMW ने पेश की 100 Km रेंज देने वाली सुपर लग्जरी इलेक्ट्रिक बोट, लुक देखकर रह जाएंगे दंग!

BMW ने प्रेस रिलीज के जरिए बताया कि ICON को BMW और TYDE ने मिलकर तैयार किया है। इसके कॉन्सेप्ट का जिम्मा TYDE के पास था और BMW i ने इसके लिए हाई-वोल्टेज बैटरी से लैस इलेक्ट्रिक ड्राइव सिस्टम तैयार किया।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 मई 2023 20:09 IST
ख़ास बातें
  • BMW और बोट निर्माता TYDE ने इस लग्जरी यॉट (Yacht) को पेश किया है
  • इसकी टॉप स्पीड 30 समुद्री मील है
  • यह 50 से अधिक समुद्री मील (लगभग 100 किमी) की रेंज निकाल सकती है

BMW ने ICON को TYDE के साथ मिलकर तैयार किया है

BMW और बोट निर्माता TYDE ने एक लग्जरी यॉट (Yacht) को पेश किया है, जिसका नाम ICON है। BMW का कहना है कि ICON अपनी तरह का पहला बैटरी पर चलने वाला वाटरक्राफ्ट है और यह जबरदस्त लग्जरी के साथ एमिशन-फ्री ट्रैवल देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी टॉप स्पीड 30 समुद्री मील है। बैटरी से चलने वाली यह यॉट 43.14 फीट लंबी है।

BMW ने प्रेस रिलीज के जरिए बताया कि ICON को BMW और TYDE ने मिलकर तैयार किया है। इसके कॉन्सेप्ट का जिम्मा TYDE के पास था और BMW i ने इसके लिए हाई-वोल्टेज बैटरी से लैस इलेक्ट्रिक ड्राइव सिस्टम तैयार किया। इसमें ट्रैवलिंग के दौरान एक लग्जरी अनुभव के लिए कई अवॉर्ड जीत चुके फिल्म संगीतकार हैंस ज़िमर (Hans Zimmer) द्वारा एक खास साउंडट्रैक तैयार किया गया है।

ICON में नए स्टैंडर्ड स्थापित करने के लिए पावरफुल बैटरी-इलेक्ट्रिक ड्राइव सिस्टम का उपयोग किया गया है। कंपनी का कहना है कि अब तक, समुद्री इलेक्ट्रिक मोबिलीटी तुलनात्मक रूप से कम रेंज, छोटे और धीमे क्राफ्ट तक सीमित रही है, जबकि लंबी दूरी वाली तेज नावों के लिए सेगमेंट में कम्बशन इंजन वाले मॉडल का प्रभुत्व है। इसी को बदलने के लिए ICON को तैयार किया गया है।

इसमें मौजूद 100 kW इलेक्ट्रिक मोटर्स की एक जोड़ी BMW i द्वारा सप्लाई की गई छह बैटरी से जनरेट 240 kWh एनर्जी को 50 से अधिक समुद्री मील (लगभग 100 किमी) की रेंज में परिवर्तित करती है। क्राफ्ट 24 समुद्री मील की स्पीड पर चल सकता है, जबकि इसकी मैक्सिमम गति 30 समुद्री मील है। इस पूरे जहाज में ऑन-बोर्ड डॉल्बी एटमॉस सिस्टम लगाया गया है।
 
पारंपरिक समुद्री उपकरणों के बजाय, BMW ने इसमें एक खास डिजिटल कंट्रोल यूनिट दी है। इसमें इंटरैक्शन 32-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है, जो 6k रिजॉल्यूशन से लैस है। इसमें मौजूद BMW Operating System 8 इंफॉर्मेशन विजुअलाइजेशन और डिजिटल इंटरैक्शन में एक नया आयाम खोलती है। रेंज की जानकारी और मौसम की रिपोर्ट जैसे प्रमुख जानकारियों तक एक्सेस के लिए वॉयस कमांड का उपयोग किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. WhatsApp का बड़ा अपडेट: iPhone पर चलेंगे 2 अकाउंट, चैट ट्रांसफर आसान और AI से मिलेगा स्मार्ट रिप्लाई
  2. Realme 16 5G लॉन्च होगा 2 अप्रैल को, 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, दुनिया का पहला सेल्फी मिरर फोन!
  3. Redmi 15A 5G भारत में लॉन्च: 6300mAh बैटरी, 4 साल तक OS अपग्रेड्स का वादा, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 16 5G लॉन्च होगा 2 अप्रैल को, 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, दुनिया का पहला सेल्फी मिरर फोन!
  2. Redmi 15A 5G भारत में लॉन्च: 6300mAh बैटरी, 4 साल तक OS अपग्रेड्स का वादा, जानें कीमत
  3. WhatsApp का बड़ा अपडेट: iPhone पर चलेंगे 2 अकाउंट, चैट ट्रांसफर आसान और AI से मिलेगा स्मार्ट रिप्लाई
  4. Netflix के प्लान हुए महंगे! स्टैंडर्ड, प्रीमियम समेत सभी प्लान्स की इन देशों में बढ़ी कीमत
  5. Honor Pad X10 टैबलेट लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 11 इंच का 90Hz डिस्प्ले, जानें कीमत
  6. iQOO Z11 लॉन्च हुआ सबसे बड़ी 9020mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 90W फास्ट चार्जिंग के साथ
  7. Vivo V70 FE अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  8. Meta और YouTube पर लत लगाने के लिए लगा 39 करोड़ रुपये तक का जुर्माना!
  9. 20 km रेंज के साथ DJI Avata 360 ड्रोन लॉन्च, 8K 60fps पर वीडियो करता है रिकॉर्ड, जानें कीमत
  10. Google ने AI म्यूजिक टूल Lyria 3 Pro किया लॉन्च, मूड के हिसाब से चुटकी में बनाएगा सॉन्ग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.