BMW India की 2023 में बंपर बिक्री, EV की सेल्स 325% बढ़ी, सबसे ज्यादा बिका यह मॉडल

2023 में शानदार प्रदर्शन से उत्साहित और निरंतर बढ़ते कस्टमर बेस के चलते, BMW ने 2024 में 19 नए मॉडल लॉन्च करने की योजना बनाई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 जनवरी 2024 22:07 IST
ख़ास बातें
  • BMW ने 18% की प्रभावशाली वृद्धि के साथ 14,172 लग्जरी कारों की बिक्री की
  • इस कुल बिक्री में से 13,303 यूनिट्स BMW मॉडल की थीं
  • बाकी Mini मॉडल थीं
BMW इंडिया ने सेल्स के मामले में एक ऐतिहासिक वर्ष की घोषणा की, जिसमें लक्जरी कारों और BMW Motoread सब-ब्रांड के तहत मोटरसाइकिलों दोनों के लिए रिकॉर्ड-तोड़ आंकड़े हासिल किए। कंपनी अब कैलेंडर ईयर 2024 में कारों और बाइक सहित 19 प्रोडक्ट की एक लंबी लाइनअप लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रिकॉर्ड सेल्स में BMW की Mini सीरीज भी शामिल है। इलेक्ट्रिक व्हीकल की सेल्स में सबसे ज्यादा बिकने वाला EV मॉडल BMW iX था। बता दें कि कंपनी के ईवी पोर्टफोलियो में BMW iX के साथ-साथ BMW i7, BMW i4, BMW iX1 और MINI SE शामिल हैं।

BMW ने घोषणा करते हुए कहा कि 2023 में, BMW ने 18 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि के साथ 14,172 लग्जरी कारों की बिक्री की। इस कुल बिक्री में से 13,303 यूनिट्स BMW मॉडल की थीं, जबकि बाकी Mini मॉडल थीं। कंपनी ने इलेक्ट्रिक वाहन (EV) की बिक्री में 325 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी देखी, जो 1,474 यूनिट्स तक पहुंच गई, जो भारत में BMW ग्रुप के लिए कुल फोर-व्हीलर्स वाहनों की बिक्री का लगभग 10 प्रतिशत है।
Advertisement

ICE मॉडल्स की बात करें, तो सबसे अधिक बिकने वाले मॉडलों में 3 Series (2,702 यूनिट्स) शामिल हैं, इसके बाद X1 (2,633 यूनिट्स) और X7 (1,513 यूनिट्स) हैं। BMW की फोर-व्हीलर सेल्स की सफलता में EV ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। कंपनी ने जानकारी दी है कि पूरी ईवी लाइनअप में, सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल BMW iX था।

बीएमडब्ल्यू मोटरराड (BMW Motorrad) सब-ब्रांड के तहत, कंपनी ने मजबूत बढ़ोतरी का अनुभव किया और 2023 में 8,768 मोटरसाइकिलें बेचीं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 20 प्रतिशत की प्रभावशाली बढ़ोतरी है। इस वृद्धि में मुख्य भूमिका 500 cc से ज्यादा क्षमता वाले मॉडल की लोकप्रियता ने निभाई।
Advertisement

2023 में शानदार प्रदर्शन से उत्साहित और निरंतर बढ़ते कस्टमर बेस के चलते, BMW ने 2024 में 19 नए मॉडल लॉन्च करने की योजना बनाई है। इस लाइनअप में नई 5 Seres, नई X3, नई मिनी कंट्रीमैन (Mini Countryman) और R13 100 GS शामिल हैं। कुल 19 मॉडल्स में से ब्रांड 13 नए कार मॉडल और बीएमडब्ल्यू मोटरराड कैटेगरी के तहत छह नई बाइक पेश करेगा।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. TV पर आएगी आपकी तस्वीर, AI बनाएगा आपकी कहानी! Google के पेटेंट में दिखा नया आइडिया
#ताज़ा ख़बरें
  1. TV पर आएगी आपकी तस्वीर, AI बनाएगा आपकी कहानी! Google के पेटेंट में दिखा नया आइडिया
  2. ₹2,099 में स्पीकर, वायरलेस चार्जर और अलार्म क्लॉक एक साथ, Portronics का 4-in-1 गैजेट लॉन्च
  3. कार कंपनियां 1 दिसंबर से बढ़ा देंगी कीमत, खरीदने के लिए 5 दिन का समय
  4. Tata Cars Price Hike: दिसंबर से महंगी होंगी टाटा की कारें, EV भी होंगी महंगी, जानें नई कीमतें
  5. HONOR Magic9 Pro Max लॉन्च: एंड्रॉयड फोन से iOS में भी होगी फाइल ट्रांसफर, 200 मेगापिक्सल कैमरा, 8800mAh बैटरी
  6. Motorola Edge 70 Neo vs Redmi Note 17 Pro 5G vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
  7. ₹11 हजार से सस्ता मिल रहा 5000mAh बैटरी, 32 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन, जल्द करें लिमिटेड है डील
  8. Ultraviolette ने शुरू की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी
  9. Nvidia में Jensen Huang की वापसी के लिए ट्रंप ने डाला था प्रेशर!
  10. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.