सिंगल चार्ज में 625km रेंज के साथ 2023 BMW i7 इलेक्ट्रिक और BMW 7 Series लग्जरी कार लॉन्च, जानें कीमत

BMW India ने अपनी फ्लैगशिप लग्जरी कार को पेट्रोल और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन ऑप्शन में लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 जनवरी 2023 16:42 IST
ख़ास बातें
  • BMW ने भारत में नई जेनरेशन की BMW कार को लॉन्च किया है।
  • BMW 7 Series में पावरट्रेन के लिए मल्टीपल ऑप्शन दिए गए हैं।
  • 2023 BMW i7 और 7 Series की कीमत 1.70 करोड़ रुपये से शुरू होती है।

2023 BMW i7 एक फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक कार है जिसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं।

Photo Credit: BMW India

BMW ने भारत में नई जेनरेशन की BMW कार को लॉन्च किया है। इसमें BMW 7 Series और BMW i7 को पेश किया गया है। BMW i7 में दो इलेक्ट्रिक मोटर लगी हैं। यह एक बार में चार्ज करने पर 625 किलोमीटर की रेंज तक जा सकती है। वहीं,  BMW 7 Series में पावरट्रेन के लिए मल्टीपल ऑप्शन दिए गए हैं। BMW India ने इस फ्लैगशिप कार की डिलीवरी मार्च से शुरू करने की बात कही है। नई जेनरेशन की इन कारों की कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी हम आपको यहां बता रहे हैं। 

BMW India ने अपनी फ्लैगशिप लग्जरी कार को पेट्रोल और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन ऑप्शन में लॉन्च किया है। 2023 BMW i7 और 7 Series की कीमत 1.70 करोड़ रुपये से शुरू होती है। 1.70 करोड़ रुपये में बीएमडब्ल्यू ने 7 Series को पेश किया है। कंपनी की ओर से इसके लिए बुकिंग्स खोल दी गई हैं। BMW i7 फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक कार है जिसकी कीमत 1.95 करोड़ रुपये है। यह इसकी एक्स शोरूम कीमत है। इनके फीचर्स की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

2023 BMW i7 की पावर, फीचर्स

2023 BMW i7 एक फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक कार है जिसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं। इसमें 536.4 bhp का पावर आउटपुट है जो कि दोनों बैटरियों को मिलाकर बताया गया है। इसमें 101.7 kWh बैटरी पैक मिलता है। एक बार चार्ज करने पर कार 625 किलोमीटर तक जा सकती है। इसमें 31.3 इंच 8k की थिएटर स्क्रीन दी गई है। इसके लिए डोर में इंटीग्रेटेड 5.5 इंच टचस्क्रीन कंट्रोल पैनल भी कंपनी ने दिया है। i7 के साथ कंपनी ने 195 किलो वाट का फास्ट चार्जर दिया है। इसके बारे में कहा गया है कि 34 मिनट के समय में यह 10 से 80% तक चार्ज हो सकती है। 
 

2023 BMW 7 Series की पावर, फीचर्स

BMW 7 Series में कंपनी ने पावरट्रेन के एक से अधिक ऑप्शन दिए हैं। इसके 740i M Sport वेरिएंट में 6 सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह 375.4 bhp की पावर और 520 Nm टॉर्क डिलीवर करता है। इसमें 8 स्पीड वाला एटी ट्रांसमिशन दिया गया है। मर्सिडीज बेंज एस क्लास और ऑडी ए8 जैसी कारों से इसका मुकाबला होने वाला है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Xiaomi 17T जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Enco Air 5s होंगे 25 मई को लॉन्च, जबरदस्त ANC फीचर का खुलासा, जानें सबकुछ
  2. Paytm Pocket Money: बिना बैंक अकाउंट भी होगी UPI पेमेंट, टीनेजर्स के लिए आया Paytm का खास ऐप
  3. Anker लाई AMOLED डिस्प्ले वाले ईयरबड्स! 28 घंटे की बैटरी, AI फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  4. 10000mAh बैटरी वाला कॉम्पेक्ट, मैग्नेटिक पावरबैंक Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. 31 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का 4 कैमरों वाला फोन! धांसू डिस्काउंट ऑफर
  6. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. AKAI Summer Collection भारत में लॉन्च; बजट से प्रीमियम तक, फ्रिज और AC की लंबी रेंज
  8. Oppo Reno 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  9. Airtel की नई 5G सर्विस पर विवाद, सरकारी जांच के घेरे में मामला; क्या प्रीपेड यूजर्स पर पड़ेगा असर?
  10. अब ChatGPT बना देगा पूरा PowerPoint प्रेजेंटेशन, OpenAI ने लॉन्च किया नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.