Autoflight Prosperity 4: सिंगल चार्ज में 250 Km उड़ा यह इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट, बना नया विश्व रिकॉर्ड

Autoflight के अनुसार, इसे टेकऑफ और लैंडिंग के लिए एयरफील्ड और रनवे की जरूरत नहीं है। कंपनी ने दावा किया है कि बहुत कम शोर करता है और साथ ही यह सुरक्षित है और हेलीकॉप्टर की तुलना में कम खर्चीला है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 मार्च 2023 20:35 IST
ख़ास बातें
  • Prosperity 4 नाम का इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट फुल चार्ज पर करीब 250 Km उड़ा
  • इस उडान से नया इलेक्ट्रिक eVOTL का विश्व रिकॉर्ड बना है
  • पहले एक अन्य कंपनी ने करीब 248.8 किलोमीटर की उडान का रिकॉर्ड बनाया था

AutoFlight Prosperity 4 की टॉप स्पीड 200 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक है

Photo Credit: Screengrab YouTube (@AutoFlightGlobal)

टेक्नोलॉजी इतनी तेजी से एडवांस हो रही है कि हमें अभी से भविष्य की दुनिया का अनुभव मिलना शुरू हो गया है। कुछ वर्षों पहले तक इलेक्ट्रिक गाड़ियों का सपना देख रहे लोग अब उड़ने वाली कारों को एक्सपीरिएंस करने के बेहद करीब पहुंच गए हैं। कई दिग्गज कंपनियां और स्टार्टअप्स अब फ्लाइंग व्हीकल्स पर काम कर रहे हैं और इनमें से कुछ ने इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार तक बना दी हैं और सफलतापूर्वक इन्हें रियल लाइफ में टेस्ट भी कर लिया है। चीनी एयर टैक्सी डेवलपर Autoflight ने हाल ही में अपने इलेक्ट्रिक फ्लाइंग व्हीकल के साथ सिंगल चार्ज में करीब 250.3 किलोमीटर की उड़ान पूरी करके एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

Autoflight ने जानकारी दी है कि कंपनी ने अपने Prosperity 4 नाम के इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट को सिंगल फुल चार्ज पर करीब 250 किलोमीटर उड़ाया है। कंपनी ने बकायदा इस विश्व रिकॉर्ड को बनाने वाली उड़ान का वीडियो भी अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। 
Advertisement


इस वीडियो में ऑटोफलाइट ने वर्टिकल टेकऑफ, फिक्स्ड-विंग क्रूज और वर्टिकल लैंडिंग सहित पूरी उड़ान को दिखाया है। प्रॉस्पेरिटी 4 पूरी तरह से बिजली से चलने वाला इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट है। यह पांच सीटों वाला वाहन है, जिसका अधिकतम टेकऑफ वजन 2 टन है और टॉप स्पीड 200 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक है। 
Advertisement

Autoflight के अनुसार, इसे टेकऑफ और लैंडिंग के लिए एयरफील्ड और रनवे की जरूरत नहीं है। कंपनी ने दावा किया है कि बहुत कम शोर करता है और साथ ही यह सुरक्षित है और हेलीकॉप्टर की तुलना में कम खर्चीला है।

कंपनी के अध्यक्ष, ओमर बार-योहे के अनुसार, फर्म 2025 तक इलेक्ट्रिक फ्लाइंग व्हीकल के लिए यूरोपीयन यूनियन एविएशन सेफ्टी एजेंसी से सर्टिफिकेशन प्राप्त करने के लिए काम कर रही है।
Advertisement

Autoflight Prosperity 4 से पहले eVTOL द्वारा सबसे लंबी उड़ान का पिछला रिकॉर्ड करीब 248.8 किलोमीटर का था, जिसे कैलिफोर्निया स्थित eVTOL डेवलपर जॉबी एविएशन (Joby Aviation) ने 2021 में बनाया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Flying car, Electric Flying car
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  3. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.