125 Km रेंज वाले Ather Rizta फैमिली ई-स्कूटर का प्रोडक्शन हुआ शुरू, जानें कीमत और फीचर्स

Ather Rizta को अप्रैल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। ई-स्कूटर की भारत में कीमत 1.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 जून 2024 21:23 IST
ख़ास बातें
  • Ather Rizta को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है
  • Rizta Z वेरिएंट में कंपनी ने बैटरी पैक के दो ऑप्शन दिए हैं
  • टॉप-एंड मॉडल के बड़े बैटरी पैक की रेंज 125 Km बताई गई है

Photo Credit: Ather

Ather ने हाल ही में भारत में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather Rizta लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इसके प्रोडक्शन शुरू होने की पुष्टि की है, जिसका मतलब है कि फैमिली ई-स्कूटर जल्द सड़कों पर दिखाई देने वाला है। इलेक्ट्रिक स्कूटर को Ather ने दो वेरिएंट्स में पेश किया है, जिसमें Ather Rizta S और Ather Rizta Z शामिल हैं। इसमें अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर की तुलना में लंबी और चौड़ी सीट मिलती है। स्टैंडर्ड Rizta S में 2.9kWh की बैटरी मिलती है, जो कि इसे 105 किलोमीटर तक चला सकती है। Rizta Z वेरिएंट में कंपनी ने बैटरी के दो ऑप्शन - 2.9kW और 3.7kWh दिए हैं।

Ather के को-फाउंडर और सीईओ तरुन मेहता ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए Ather Rizta का प्रोडक्शन शुरू होने की पुष्टि की। उन्होंने बैच के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर मॉडल की तस्वीर भी शेयर की। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, "रिज्टा के पहले प्रोडक्शन वर्जन [प्रोडक्शन] लाइन से बाहर निकलने शुरू हो गए हैं!"
 

Ather Rizta को अप्रैल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। ई-स्कूटर की भारत में कीमत 1.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। कंपनी ने इसमें दो वेरिएंट S और Z को पेश है। ई-स्कूटर Pangong Blue, Cardamom Green, Alphonso Yellow, Deccan Grey, Siachen White और Deccan Grey जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्द होगा। 

Ather Rizta को कंपनी ने फैमिली स्कूटर के तौर पर लॉन्च किया है। यह स्कूटर 900mm लम्बी सीट के साथ आता है जिसके नीचे का कम्पार्टमेंट भी काफी बड़ा है। इसमें रोजमर्रा की जरूरतों का काफी सामान रखा जा सकता है। स्कूटर में कुल मिलाकर 56 लीटर का स्पेस मिल जाता है। वेरिएंट्स के हिसाब से इसमें बैटरी भी अलग अलग साइज में आती है। Rizta S में 2.9kWh की बैटरी आती है जो कि इसे 105 किलोमीटर तक चला सकती है। Rizta Z वेरिएंट में कंपनी ने फिर से बैटरी के लिए दो ऑप्शन दे दिए हैं। एक 2.9kW बैटरी के साथ आता है, जबकि दूसरा 3.7kWh बैटरी के साथ आता है। इसकी रेंज 125 किलोमीटर बताई गई है। 
Advertisement

इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी के साथ कंपनी 5 साल, या फिर 60 हजार किलोमीटर तक वारंटी दे रही है। इसके अलावा यहां IP67 रेटिंग का सपोर्ट भी मिल जाता है। Z मॉडल में 7 इंच TFT डिस्प्ले दिया गया है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नेविगेशन फीचर भी है। Rizta S में डीपव्यू LCD डिस्प्ले दिया गया है जो कि Ather 450S में भी मिलता है। Rizta में कंपनी ने दो राइड मोड दिए हैं जिनमें Smart Eco और Zip शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप रफ्तार पर दौड़ सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.