सिंगल चार्ज में 125Km रेंज के साथ Ather Rizta 'फैमिली' इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत

इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी के साथ कंपनी 5 साल, या फिर 60 हजार किलोमीटर तक वारंटी दे रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2024 17:59 IST
ख़ास बातें
  • Rizta Z वेरिएंट में 125 किलोमीटर तक रेंज का दावा किया गया है।
  • Rizta S में 2.9kWh की बैटरी आती है। रेंज 105 किलोमीटर है।
  • Ather Rizta को कंपनी ने फैमिली स्कूटर के तौर पर लॉन्च किया है।

Ather Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर दो वेरिएंट्स S और Z में पेश किया गया है।

Photo Credit: Ather Energy

Ather ने भारत में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather Rizta लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे फैमिली स्कूटर का टैग दिया है। इलेक्ट्रिक स्कूटर को कंपनी ने दो वेरिएंट्स में पेश किया है जिसमें Ather Rizta S और Ather Rizta Z शामिल हैं। खास फीचर्स में इसकी लम्बी सीट भी बताई गई है। कंपनी के अनुसार, लेटेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर में 900mm लम्बाई की सीट दी गई है। जिसके लिए दावा किया गया है कि यह भारत में उपलब्ध किसी भी स्कूटर में मिलने वाली सीट से ज्यादा लम्बी है। आइए जानते हैं कंपनी ने इसमें और कौन से खास फीचर्स दिए हैं, और इसकी कीमत क्या है। 
 

Ather Rizta price in India

Ather Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर की भारत में कीमत 1.10 लाख रुपये बताई गई है। कंपनी ने इसमें दो वेरिएंट S और Z को पेश किया है। कलर ऑप्शंस की बात करें तो इसे कंपनी ने इसके लिए कई ऑप्शन दे दिए हैं जिसमें Pangong Blue, Cardamom Green, Alphonso Yellow, Deccan Grey, Siachen White और Deccan Grey शामिल हैं। 
 

Ather Rizta range, features

Ather Rizta को कंपनी ने फैमिली स्कूटर के तौर पर लॉन्च किया है। यह स्कूटर 900mm लम्बी सीट के साथ आता है जिसके नीचे का कम्पार्टमेंट भी काफी बड़ा है। इसमें रोजमर्रा की जरूरतों का काफी सामान रखा जा सकता है। स्कूटर में कुल मिलाकर 56 लीटर का स्पेस मिल जाता है। वेरिएंट्स के हिसाब से इसमें बैटरी भी अलग अलग साइज में आती है। Rizta S में 2.9kWh की बैटरी आती है जो कि इसे 105 किलोमीटर तक चला सकती है। Rizta Z वेरिएंट में कंपनी ने फिर से बैटरी के लिए दो ऑप्शन दे दिए हैं। एक 2.9kW बैटरी के साथ आता है, जबकि दूसरा 3.7kWh बैटरी के साथ आता है। इसकी रेंज 125 किलोमीटर बताई गई है। 

इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी के साथ कंपनी 5 साल, या फिर 60 हजार किलोमीटर तक वारंटी दे रही है। इसके अलावा यहां IP67 रेटिंग का सपोर्ट भी मिल जाता है। Z मॉडल में 7 इंच TFT डिस्प्ले दिया गया है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नेविगेशन फीचर भी है। Rizta S में डीपव्यू LCD डिस्प्ले दिया गया है जो कि Ather 450S में भी मिलता है। Rizta में कंपनी ने दो राइड मोड दिए हैं जिनमें Smart Eco और Zip शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप रफ्तार पर दौड़ सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  2. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  4. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
  5. Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?
  6. आपको भी परेशान करते हैं 140 सीरीज वाले नंबर? TRAI ने 3 महीने में ब्लॉक कीं 148 करोड़ कॉल्स
  7. Airtel के चार सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान, अनलिमिटेड डाटा और कॉल के लाभ, कीमत ₹300 से भी कम
  8. वोटिंग में छिपे रहेंगे नाम, ग्रुप से बना सकेंगे मिनी ग्रुप! WhatsApp के नए फीचर्स बदल देंगे चैटिंग का एक्सपीरियंस
  9. फ्री में हवाई सफर! IndiGo दे रहा है 20,000 मुफ्त फ्लाइट टिकट, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
  10. CMF Clip Pro ईयरबड्स लॉन्च, 32 घंटे चलेगी बैटरी, कॉल नॉयज कैंसलेशन के साथ गजब हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.