Ather Care: एथर ने लॉन्च किए नए सर्विस प्लान; मेंटेनेंस से लेकर सर्विस डिस्काउंट तक, मिलेंगे कई बेनिफिट्स

Ather द्वारा पेश किए गए Ather Care सर्विस प्लान को वर्तमान में केवल Ather 450 रेंज के लिए पेश किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2024 21:37 IST
ख़ास बातें
  • Ather Care सर्विस प्लान वर्तमान में केवल Ather 450 रेंज के लिए है
  • Care, Care Plus और Care Max के नाम से लॉन्च किए गए हैं प्लान
  • सभी प्लान 1 वर्ष या 10,000 किमी (जो भी पहले हो) को कवर करते हैं

Ather Care प्लान्स को केवल Ather 450 सीरीज के लिए लॉन्च किया गया है

Photo Credit: Ather Energy

Ather Energy ने अपने Ather 450 रेंज के इलेक्ट्रिक स्कूटरों के लिए Ather Care सर्विस प्लान लॉन्च किया है, जो तीन ऑप्शन पेश करता है - एथर केयर, एथर केयर प्लस और एथर केयर मैक्स। 1 वर्ष या 10,000 किमी राइडिंग वाले इन केयर प्लान में फ्री पीरियोडिक मेंटेनेंस , टूट-फूट वाले हिस्सों पर डिस्काउंट और पॉलिशिंग जैसी सर्विस शामिल हैं। एथर केयर प्लस और मैक्स फ्री क्लीनिंग और ब्रेक पैड रिप्लेसमेंट जैसे एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी देता है। Ather अधिक जगह और बड़ी सीट वाले अपने फैमिली-सेंट्रिक इलेक्ट्रिक स्कूटर Rizta के लिए भी इसी तरह के प्लान को पेश कर सकता है। चलिए आपको Ather Care सर्विस प्लान के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Ather द्वारा पेश किए गए Ather Care सर्विस प्लान को वर्तमान में केवल Ather 450 रेंज के लिए पेश किया गया है। इस सर्विस प्लान के भी तीन हिस्से हैं, जो अलग-अलग कीमतों पर विभिन्न बेनिफिट्स लेकर आते हैं। Ather Care, Ather Care Plus और Ather Care Max के नाम से लॉन्च किए गए इन प्लान की कीमत 1,130 रुपये से 2,400 रुपये के बीच है। सभी Ather Care सर्विस प्लान 1 वर्ष या 10,000 किलोमीटर की अवधि (जो भी पहले हो) को कवर करते हैं। 
Advertisement
 

Ather Care service plans benefits explained:-

  1. Ather Care: यह सबसे सस्ता सर्विस प्लान है, जिसमें दो फ्री पीरियोडिक मेंटेनेंस, टूट-फूट वाले हिस्सों पर 10 प्रतिशत की छूट (साल में एक बार) और टूट-फूट वाले हिस्सों को बदलने के लिए लेबर पर 10 प्रतिशत की छूट (साल में एक बार ) शामिल है।
  2. Ather Care Plus: इस प्लान में भी दो फ्री मेंटेनेंस मिलती है। हालांकि, यहां टूट-फूट वाले हिस्सों पर 10 प्रतिशत की छूट साल में दो बार मिल सकती है। इसके अलावा, टूट-फूट वाले हिस्सों की रिप्लेसमेंट के लिए लेबर पर 15 प्रतिशत की छूट है, वो भी साल में दो बार। इतना ही नहीं, साल में एक बार फ्री पॉलिशिंग और क्लीनिंग भी इसमें मिलती है।
  3. Ather Care Max: सबसे बड़ा सर्विस प्लान, जो 2 फ्री पीरियोडिक मेंटेनेंस, 2 फ्री ब्रेक पैड रिप्लेसमेंट, 2 फ्री क्लीनिंग, 2 फ्री पॉलिशिंग, 2 फ्री एक्सप्रेसकेयर सर्विसेज, मुफ्त बेल्ट लुब्रीकेशन, टूट-फूट वाले हिस्सों पर 10 प्रतिशत की छूट (एक वर्ष में दो बार) और टूट-फूट के रिप्लेसमेंट के लिए लेबर पर 15 प्रतिशत की छूट (वर्ष में दो बार) लेकर आता है।

बताया जा रहा है कि Ather Energy भविष्य में Ather Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए भी इस तरह के सर्विस प्लान पेश करेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है Snapdragon का आगामी चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है Snapdragon का आगामी चिपसेट
  2. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, लीक हुए प्राइसेज
  3. Honor ने लॉन्च की 18 दिन तक की बैटरी लाइफ वाली Watch 6 Pro, मिलेंगे 120+ स्पोर्ट्स मोड
  4. Siri AI से कमाई की तैयारी में Apple, लिमिट खत्म होते ही यूजर्स को देने होंगे पैसे
  5. Apple की iPhone 18 और iPhone Air 2 को जल्द लॉन्च करने की तैयारी 
  6. Sony WH-CH730N, WH-CH530 वायरलेस हेडफोन लॉन्च: सिंगल चार्ज में 3 दिन तक चलेगी बैटरी
  7. GTA 6 Earnings: पहले 3 दिन में टूट सकते हैं कमाई के सारे रिकॉर्ड, आंकड़ा सुनकर उड़ जाएंगे होश!
  8. GTA 6 का भारत से बड़ा कनेक्शन, बेंगलुरु में 1,600 से ज्यादा डिवेलपर्स प्रोजेक्ट में शामिल
  9. LOGIC ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला टैबलेट, पढ़ाई और ऑफिस के लिए मिलेंगे खास फीचर्स
  10. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 1 साल की वैधता वाला प्लान है बेस्ट, डेली 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.