Aima Q7 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल सिंगल चार्ज में 100Km रेंज के साथ लॉन्च, जानें कीमत

व्हीकल के डाइमेंशन 1,775 x 650 x 1,130 mm हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 जून 2024 19:37 IST
ख़ास बातें
  • इसे कंपनी ने पांच रंगों में उतारा है।
  • इसमें 1000W की इलेक्ट्रिक मोटर लगी है।
  • इसमें इंटेलिजेंट कलर स्क्रीन लगी है

Aima Q7 इलेक्ट्रिक टूव्हीलर में 100 किलोमीटर की रेंज दी गई है।

Photo Credit: GizmoChina

Aima की ओर से Q7 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल लॉन्च की गई है। यह कॉम्पेक्ट डिजाइन में आती है और देखने में Vespa स्कूटर के जैसी लगती है। इलेक्ट्रिक टूव्हीलर में 100 किलोमीटर की रेंज दी गई है। इसमें एडजस्टेबल शॉक एब्जॉर्बर हैं जिससे राइड स्मूद लगती है। ई बाइक को कंपनी ने पांच कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। इसमें 1000W की इलेक्ट्रिक मोटर लगी है। आइए इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में जानते हैं। 
 

Aima Q7 electric motorcycle price

Aima Q7 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल की कीमत 4599 युआन (लगभग 53,000 रुपये) है। इसे कंपनी ने पांच कलर में उतारा है जिसमें Coast Blue, Mica Silver, Brilliant Whale Gray, Satin Beige, और Mignonette Green का ऑप्शन मिल जाता है। इसे JD.com से खरीदा जा सकता है। 
 

Aima Q7 electric motorcycle range, features

Aima Q7 इलेक्ट्रिक टूव्हीलर में 100 किलोमीटर की रेंज दी गई है। गिजमो चाइना के अनुसार, इसमें एडजस्टेबल शॉक एब्जॉर्बर हैं जिससे राइड स्मूद बन जाती है। इसमें 1000W की इलेक्ट्रिक मोटर लगी है। व्हीकल के डाइमेंशन 1,775 x 650 x 1,130 mm हैं। इसके सीट बलकेट की कैपिसिटी 27 लीटर है। ई बाइक में 360mm पैडल स्पेस दिया गया है। इसकी सीट कुशन में पांच लेवल की एडजस्टमेंट दी गई है जो कि 80kg, 120kg, 150kg, 170kg, और 180kg वजन के लिए एडजस्टेबल है। 

अनलॉकिंग के लिए इसमें स्विच, ऐप सपोर्ट, ब्लूटूथ और रिमोट चाबी का ऑप्शन मिल जाता है। बाइक में चार तरह के राइड मोड दिए गए हैं जिसमें प्रेसिडेंट, क्वीन, एलिगेंट और एनर्जेटिक मोड शामिल हैं। इसमें इंटेलिजेंट कलर स्क्रीन लगी है जो इसमें टाइम, बैटरी स्टेटस, राइड डेटा और संबंधित अन्य जानकारी दिखाती है। इसमें कंपनी ने एनर्जी रिकवरी फीचर भी दिया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Smart 20 होने जा रहा लॉन्च, 5200mAh बैटरी, Helio G81 दमदार चिप, Rs 11,999 से होगा शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones This Week: Infinix Smart 20, Realme P4R 5G, Tecno Pova 8 जैसे धांसू फोन होंगे इस हफ्ते लॉन्च!
  2. Xiaomi Pad 8 हो गया महंगा! इतने रुपये बढ़ गई 9200mAh बैटरी वाले टैबलेट की कीमत
  3. 55W पावर वाला 20,000mAh का पावर बैंक Cuktech ने किया लॉन्च, LCD डिस्प्ले भी, जानें कीमत
  4. 3.1 किमी प्रति सेकेंड स्पीड से पृथ्वी की ओर आ रहा 35 फीट का एस्टरॉयड!
  5. CBSE 12th Re-Evaluation 2026: वैरिफिकेशन, री-इवैल्युएशन की लास्ट डेट आज, ऐसे करें अप्लाई
  6. Infinix Smart 20 होने जा रहा लॉन्च, 5200mAh बैटरी, Helio G81 दमदार चिप, Rs 11,999 से होगा शुरू
  7. 14 हजार से सस्ता मिल रहा Realme X3 SuperZoom, 64MP 4 कैमरा से लैस, धांसू डील
  8. ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज पर अमेरिका ने लगाया बैन
  9. Tata Motors के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर 2.75 लाख रुपये तक के डिस्काउंट का ऑफर
  10. Jio, Airtel की छुट्टी! Vi लाई 365 दिनों तक 2GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Free JioHotstar, Amazon Prime वाला धांसू प्लान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.