Acer ebii e-bike: 112Km की रेंज वाली ई-बाइक AI फीचर्स के साथ पेश

Acer ebii का वजन 35 पाउंड (करीब 16 किलो) है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 20 मील प्रति घंटा (करीब 32 किमी प्रति घंटा) है और कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 70 मील (लगभग 112 किलोमीटर) चल सकती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 21 मार्च 2023 14:34 IST
ख़ास बातें
  • Acer ने सोमवार को ebii को पेश किया
  • हल्के वजन वाली ई-बाइक सिंगल चार्ज में 70 मील (करीब 112 किलोमीटर) चलती है
  • इसमें AI फीचर्स शामिल हैं, जो राइडर की राइडिंग को समय के साथ समझते हैं

Acer Ebii की कीमत की जानकारी शेयर नहीं की गई है

Photo Credit: Acer

इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, खास तौर पर शहरी भीड़-भाड़ में आसानी से आने जाने में मददगार साबित होने वाली ई-बाइक का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इसकी डिमांड का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि मोबिलिटी ब्रांड्स के साथ-साथ अब बिल्कुल अलग कैटेगरी के प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनियां भी इस क्षेत्र में अपना हाथ आजमा रही है। लेटेस्ट उदाहरण लैपटॉप/पीसी बनाने वाली Acer का है जो अपनी पहली ई-बाइक लेकर आई है, जो दिखने में तो आकर्षक है ही, साथ ही लॉन्ग रेंज और अच्छी परफॉर्मेंस देने का भी दावा करती है।

Acer ने ebii को पेश किया, जो एक हल्के वजन वाली ई-बाइक है और सिंगल चार्ज में 70 मील (करीब 112 किलोमीटर) की रेंज देने का दावा करती है। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत और उपलब्धता की जानकारी नहीं दी है। साथ ही इस बात की जानकारी भी नहीं है कि इसे भविष्य में किन बाजारों में लॉन्च किया जाएगा।
 

हल्की और कॉम्पैक्ट होने के नाते, ई-बाइक शहरों के लिए आदर्श साबित हो सकती है। भीड़-भाड़ के बीच इसे चलाना आसान होता है और साथ ही यह घर में भी कम जगह लेती है। कंपनी का कहना है कि इसमें AI फीचर्स शामिल हैं, जो राइडर को समय के साथ समझते हैं और उसकी प्राथमिकताओं के हिसाब से खुद को एडजस्ट कर सकते हैं। ई-बाइक सड़क की स्थिति के आधार पर अपने आप गियर भी बदल सकती है।

Acer ebii का वजन 35 पाउंड (करीब 16 किलो) है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 20 मील प्रति घंटा (करीब 32 किमी प्रति घंटा) है और कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 70 मील (लगभग 112 किलोमीटर) चल सकती है। बाइक को 2.5 घंटे के अंदर फुल चार्ज किया जा सकता है और दिलचस्प बात यह है कि पावर एडेप्टर का इस्तेमाल आपके लैपटॉप या फोन को चार्ज करने के लिए भी किया जा सकता है।
Advertisement

ebii के लिए कंपनी ने एक खास ebiiGO ऐप भी तैयार किया है, जो राइडर को बैटरी उपयोग की जानकारी, बेहतर रूट का सुझाव और स्पीड चेक आदि जैसी डिटेल्स देता है। ऐप के जरिए ई-बाइक को लॉक और अनलॉक भी किया जा सकता है। यदि ई-बाइक के साथ पेयर किया गया स्मार्टफोन बाइक के पास नहीं होगा तो बाइक अपने आप लॉक भी हो सकती है। ebii एंटी-थेफ्ट अलार्म से लैस आती है, जो सुरक्षा की एक एक्स्ट्रा लेयर है। ebii के कुछ अन्य फीचर्स की बात करें, तो इसमें टकराव का पता लगाने वाले सेंसर और एयरलेस टायर्स शामिल हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Acer, Acer Ebii, Acer Ebii E bike
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.