Ather 4 जनवरी को भारत में लॉन्च कर रही है 2025 Ather 450 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें क्या होगा खास?

ऐसा माना जा रहा है कि 2025 Ather 450 पूरी तरह से नया मॉडल नहीं होगा, बल्कि मौजूदा मॉडल के ऊपर कुछ सुधारों के साथ आएगा, जिसमें बेहतर रेंज और कुछ नए फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 जनवरी 2025 22:04 IST
ख़ास बातें
  • 2025 Ather 450 मॉडल को भारत में 4 जनवरी को दोपहर 12 बजे पेश किया जाएगा
  • 'Magic Twist' के साथ आ सकता है नया अपग्रेडेड ई-स्कूटर
  • इसमें स्कूटर थ्रॉटल को उल्टी दिशा में घुमाकर धीमा हो सकता है

Photo Credit: Ather Energy

Ather 450 कंपनी की ओर से लॉन्च की गई सबसे पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर सीरीज थी, जिसमें 450, 450X, 450S जैसे मॉडल्स शामिल थें। इसके बाद कंपनी ने Ather Rizta और हाल ही में Ather Apex मॉडल को भी पेश किया। अब, कंपनी Ather 450 को अपग्रेड करने वाली है। Ather ने कंफर्म किया है कि 2025 Ather 450 को भारत में शनिवार, 4 जनवरी को पेश किया जाएगा। इस मॉडल के ऊपर कई सुधार किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, Ather ने अभी तक 2025 450 मॉडल के स्पेसिफिकेशन्स को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है।

2025 Ather 450 मॉडल को भारत में 4 जनवरी को दोपहर 12 बजे पेश किया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि यह पूरी तरह से नया मॉडल नहीं होगा, बल्कि मौजूदा मॉडल के ऊपर कुछ सुधारों के साथ आएगा, जिसमें बेहतर रेंज और कुछ नए फीचर्स मिलने की उम्मीद है। ऐसा ही हो सकता है कि कंपनी 450 Apex के साथ शुरू किए गए फीचर 'Magic Twist' को भी नए 2025 Ather 450 मॉडल में शामिल करें। इसमें बिना ब्रेक लगाए स्कूटर को रोकने के लिए केवल थ्रॉटल को आगे की ओर ट्विस्ट करना होता है। उदाहरण के लिए यदि राइडर ई-स्कूटर को आगे बढ़ाना चाहता है, तो उसे थ्रॉटल को अपनी ओर घुमाना होगा और यदि स्कूटर को धीमा करना है या रोकना है, तो थ्रॉटल को उल्टी दिशा में घुमाना होगा।
 

फिलहाल 2025 Ather 450 के स्पेसिफिकेशन्स को लेकर किसी प्रकार की जानकारी शेयर नहीं की गई है। बता दें कि Ather Energy को इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने के लिए मार्केट रेगुलेटर SEBI से हरी झंडी मिल गई है। कंपनी की स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग के जरिए लगभग 3,100 रुपये जुटाने की योजना है। इसमें नए इक्विटी शेयर्स जारी करने के साथ ही प्रमोटर्स और इनवेस्टर्स की ओर से लगभग 2.2 करोड़ इक्विटी शेयर्स का ऑफर-फॉर-सेल शामिल होगा। 

देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर मेकर Hero MotoCorp की Ather Energy में लगभग 37.2 प्रतिशत हिस्सेदारी है। हालांकि, हीरो मोटोकॉर्प ऑफर-फॉर-सेल में शामिल नहीं होगी। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में Ola Electric की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। इस कंपनी के राइवल्स में Ather Energy शामिल है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Ather Energy, Ather 450, Ather 450 2025
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  4. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.