अब AI उड़ाएगा फाइटर जेट, वो भी बिना किसी रनवे के? आ गया दुनिया का सबसे एडवांस्ड जेट!

Shield AI ने बताया कि X-BAT का कोर सिस्टम 'हाइवमाइंड ऑटोनोमी सॉफ्टवेयर' है, जो इस जेट को बिना कम्युनिकेशन के भी मिशन पर उड़ने, टीम ऑपरेशन में भाग लेने और रियल-टाइम में फैसले लेने में सक्षम बनाता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2025 19:16 IST
ख़ास बातें
  • VTOL टेक्नोलॉजी के साथ इसकी 2000 नॉटिकल माइल्स से ज्यादा की रेंज है
  • ग्राउंड सर्वाइवेबिलिटी और टैंकर डिपेंडेंसी दोनों से फ्री है यह फाइटर जेट
  • स्ट्राइक, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर, इंटेलिजेंस या सर्विलांस - इससे सब संभव है

X-BAT की चार चीजें इसे गेम-चेंजर बनाती हैं - VTOL, लंबी रेंज, मल्टीरोल कैपेबिलिटी और ऑटोनॉमी

Photo Credit: Shield AI

Shield AI ने पिछले हफ्ते अपने नए AI-पावर्ड Fighter Jet X-BAT को पेश किया, जो वर्टिकल टेकऑफ एंड लैंडिंग (VTOL) टेक्नोलॉजी से लैस है। कंपनी के मुताबिक, X-BAT खास तौर पर ऐसे मिशनों के लिए डिजाइन किया गया है जहां पारंपरिक रनवे उपलब्ध नहीं होते। इसका मतलब है कि ये फाइटर जेट जहाजों, छोटे आइलैंड्स या रिमोट लोकेशंस से भी उड़ान भर सकता है। Shield AI कहती है कि X-BAT “बिना रनवे के हवाई पावर” की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिससे फोर्सेज को ज्यादा फ्लैक्सिबिलिटी, रेंज और सर्वाइवेबिलिटी मिलेगी।

Shield AI ने प्रेस रिलीज के जरिए बताया है कि X-BAT का कोर सिस्टम 'हाइवमाइंड ऑटोनोमी सॉफ्टवेयर' है, जो इस जेट को बिना कम्युनिकेशन के भी मिशन पर उड़ने, टीम ऑपरेशन में भाग लेने और रियल-टाइम में फैसले लेने में सक्षम बनाता है। यह सिस्टम जेट को “डिजिटल विंगमैन” की तरह काम करने देता है, यानी यह ह्यूमन पायलट के साथ टीम में उड़ सकता है या पूरी तरह से अकेले मिशन को अंजाम दे सकता है।

कंपनी के सीनियर VP Armor Harris ने बताया कि X-BAT की चार चीजें इसे गेम-चेंजर बनाती हैं - VTOL, लंबी रेंज, मल्टीरोल कैपेबिलिटी और ऑटोनॉमी। VTOL टेक्नोलॉजी के साथ इसकी 2000 नॉटिकल माइल्स से ज्यादा की रेंज इसे ग्राउंड सर्वाइवेबिलिटी और टैंकर डिपेंडेंसी दोनों से मुक्त करती है। यह स्ट्राइक, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर, इंटेलिजेंस, सर्विलांस और रिकॉनिसेंस जैसे मल्टीरोल मिशन करने में सक्षम है।

X-BAT का कॉम्पैक्ट डिजाइन भी इसकी सबसे बड़ी ताकत है। कंपनी का दावा है कि एक पारंपरिक फाइटर या हेलिकॉप्टर की जगह में तीन X-BAT यूनिट्स रखी जा सकती हैं, जिससे ऑपरेशन टेंपो और सॉर्टी जेनरेशन कई गुना बढ़ जाती है। यह जेट फाइटर-क्लास पावरट्रेन पर आधारित है।

Shield AI का कहना है कि X-BAT फाइटर-लेवल परफॉर्मेंस तो देता है लेकिन पांचवीं जनरेशन के जेट्स की तुलना में बहुत कम कॉस्ट पर। X-BAT को वॉशिंगटन D.C. में एक इवेंट के दौरान पेश किया गया, जहां कई मिलिट्री लीडर्स और इंडस्ट्री पार्टनर्स मौजूद थे। Shield AI के को-फाउंडर और प्रेसिडेंट Brandon Tseng ने कहा कि “हमारा लक्ष्य ऐसा सिस्टम बनाना है, जो बिना जंग लड़े सुरक्षा सुनिश्चित कर सके और X-BAT उसी दिशा में अगला कदम है।”

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Fighter Jet, X Bat, X BAT Fighter Jet, VTOL, VTOL Fighter Jet
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  3. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.