What is SAMAR 2 : भारत का देसी ‘आयरन डोम’, दुश्‍मन के हवाई हमलों को करेगा ढेर, जानें समर-2 के बारे में

SAMAR 2 Air Defence System : पहला फायरिंग ट्रायल दिसंबर तक किया जाएगा। एयरफोर्स ने दो इंडस्‍ट्री पार्टनर्स के साथ मिलकर इस एयर डिफेंस स‍िस्‍टम को डेवलप किया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 15 अगस्त 2024 12:15 IST
ख़ास बातें
  • SAMAR 2 एयर डिफेंस सिस्‍टम का परीक्षण जल्‍द
  • रूस की एयर टु एयर मिसाइलों का करता है इस्‍तेमाल
  • 30 किलोमीटर रेंज में करेगा दुश्‍मनों के हमले का खात्‍मा

SAMAR 2 से पहले SAMAR 1 को तैयार किया जा चुका है। यह इंडियन एयरफोर्स को अपनी सेवाएं दे रहा है।

Photo Credit: Wiki

SAMAR 2 Air Defence System : दुनियाभर के क्षेत्रों में तनाव चरम पर है। रूस-यूक्रेन के साथ युद्ध में उलझा है। इस्राइल, गाजा के बाद अब ईरान से जंग लड़ने के कगार पर है। भारत के संदर्भ में हम पाकिस्‍तान और चीन जैसे दुश्‍मनों से घिरे हैं। हालात से निपटने के लिए कई स्‍तरों पर रक्षा तैयारियां की जा रही हैं। इसी की एक बानगी है SAMAR 2 एयर डिफेंस सिस्‍टम। इसका पूरा नाम है- सर्फेस टु एयर मिसाइल फॉर अश्‍योर्ड रिटैलिएशन। आसान भाषा में समझाएं तो यह भारत का देसी एयर डिफेंस सिस्‍टम है, जिसे टेस्‍ट करने की तैयारी की जा रही है।  

हिंदुस्‍तान टाइम्‍स ने इंडियन एयरफोर्स के अधिकारियों के हवाले से लिखा है कि SAMAR 2 को जल्‍द टेस्‍ट किए जाने की तैयारी है। इसकी रेंज यानी मारक क्षमता लगभग 30 किलोमीटर है। रिपोर्ट के अनुसार, नाम न बताने की शर्त पर अधिकारियों में से एक ने कहा कि पहला फायरिंग ट्रायल दिसंबर तक किया जाएगा। एयरफोर्स ने दो इंडस्‍ट्री पार्टनर्स के साथ मिलकर इस एयर डिफेंस स‍िस्‍टम को डेवलप किया है। 
Advertisement

खास बात है कि SAMAR 2 से पहले SAMAR 1 को तैयार किया जा चुका है। यह इंडियन एयरफोर्स को अपनी सेवाएं दे रहा है। SAMAR 1 की रेंज 8 किलोमीटर है। 
 
 

क्‍या खास है SAMAR सिस्‍टम में?  

SAMAR डिफेंस सिस्‍टम में रूसी मूल की मिसाइलों का इस्‍तेमाल किया जाता है। रूस की जो मिसाइलें हवा से हवा में मार करने के लिए बनाई गई हैं, उन्‍हें SAMAR सिस्‍टम में इस तरह इस्‍तेमाल किया जाता है कि सतह से मार करके हवा में टार्गेट्स को तबाह किया जा सके। SAMAR 1 सिस्‍टम में R-73E मिसाइल यूज होती हैं, जबकि SAMAR 2 में R-27 मिसाइल का उपयोग किया जाएगा।   
Advertisement

SAMAR 2 सिस्‍टम में उन एयर टु एयर मिसाइलों को आमतौर इस्‍तेमाल किया जाना है, जो अपनी शेल्‍फ लाइफ से बाहर आ चुकी हैं और हवा से हवा में मार करने के लिए सेफ नहीं हैं। उन्‍हें सर्फेस टु एयर में दागकर इस्‍तेमाल में लाया जाएगा। 
Advertisement
 

किन खतरों से निपट सकता है SAMAR? 

दुश्‍मन के फाइटर जेट्स, हेलीकॉप्‍टर्स और यूएवी समेत कई तरह के हवाई हथियारों को समर-2 एयर डिफेंस सिस्‍टम तबाह करने की काबिलियत रखता है। 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, एयरफोर्स के 7 बेस रिपेयर डिपो (BRD) तुगलकाबाद ने समर सिस्टम को डेवलप करने में खास भूमिका निभाई। टीम ने R-27 मिसाइलों में सावधानी के साथ जरूरी चेंज किए, ताकि उन्‍हें जमीन से हवा में दागा जा सके। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.