रूस ने दिखाया सबसे एडवांस ड्रोन! ‘सुखोई S-70’ की रेंज 6000km, बम-मिसाइलों से मचाएगा तबाही!

Russia New Drone : पिछले एक दशक से इस ड्रोन की चर्चा थी। कहा गया कि रूस गुपचुप तरीके से इसे डेवलप कर रहा है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 10 जुलाई 2024 17:43 IST
ख़ास बातें
  • रूस ने दिखाया अपना नया एडवांस ड्रोन
  • सुखोई एस-70 में कई तकनीकों का इस्‍तेमाल
  • यह छठी पीढ़ी का यूएवी है

Photo Credit: nationalinterest

Russia's S-70 Okhotnik (Hunter) : रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पुतिन के देश ने अपने सबसे एडवांस ड्रोन को पहली बार दिखाया है। इसका नाम है- सुखोई एस-70 ओखोटनिक (हंटर)। पिछले एक दशक से इस ड्रोन की चर्चा थी। कहा गया कि रूस गुपचुप तरीके से इसे डेवलप कर रहा है। रिपोर्टों के अनुसार, अब रूस ने ‘सुखोई S-70' का प्रोडक्‍शन शुरू कर दिया है। यह छठी पीढ़ी का यूएवी है, जो अनमैन्‍ड वॉरफेयर टेक्‍नॉलजी में उसकी बड़ी कामयाबी को दिखाता है। 

नेशनल इंटरेस्‍ट की रिपोर्ट के अनुसार, इस ड्रोन में सुखोई-57 फाइटर जेट के एडवांस्‍ड एआई और दूसरी टेक्‍नॉलजी को जोड़ा गया है। ‘सुखोई S-70' ड्रोन की रेंज 6 हजार किलोमीटर तक है। यह अपने साथ कई तरह के हथियार जैसे-बम और मिसाइलों को लेकर जा सकता है।   

रिपोर्ट कहती है कि रूस-यूक्रेन युद्ध ने पुतिन के देश को ड्रोन की अहमियत समझाई है, क्‍योंकि यूक्रेन ने रूसी टार्गेट्स के खिलाफ पश्चिमी देशों से मिले ड्रोन्‍स का बखूबी इस्‍तेमाल किया है। कहा जाता है कि रूसी टैंकों को सबसे ज्‍यादा नुकसान यूक्रेन के ड्रोन्‍स ने पहुंचाया। यह भी कहा जाता है कि एक यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के पांचवीं जेनरेशन के वॉरप्‍लेन Su-57 को तब खत्‍म कर दिया, जब वह रूस के रनवे पर था। 

इन घटनाक्रमों को देखते हुए रूस ने नेक्‍स्‍ट जेनरेशन फाइटर ड्रोन्‍स का डेवलपमेंट तेज कर दिया है। ‘सुखोई S-70' ड्रोन इसी की शुरुआत है। 
 

‘सुखोई S-70' की बड़ी बातें 

  • ‘सुखोई S-70' एक भारी मानवरहित लड़ाकू एरियल वीकल है। इसे सुखोई और रूसी एयरक्राफ्ट कॉरपोरेशन MiG मिलकर बना रहे हैं। 
  • ‘सुखोई S-70' में सुखोई एसयू-57 लड़ाकू जेट की तकनीकों को शामिल किया गया है। 
  • ‘सुखोई S-70' का पहला मॉडल तैयार है। इसकी टेस्टिंग सेना करेगी। खबरों के अनुसार, वेस्‍टर्न साइबेरिया में इसे टेस्‍ट किया जाएगा। 
  • ‘सुखोई S-70' के दो और प्रोटोटाइप इस साल पूरे हो सकते हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय ने तीन ऐसे ड्रोन्‍स का ऑर्डर दिया है। 
  • इस ड्रोन को किसी फाइटर एयरक्राफ्ट की तरह ही रनवे से लॉन्च किया जाएगा। इसमें एडवांस्‍ड ऑटोपायलट सिस्टम लगा है, जिससे पायलट की जरूरत खत्‍म हो जाती है। 
  • इसकी रेंज 6 हजार किलोमीटर अनुमानित की गई है। ड्रोन में वही इंजन लगाया गया है, जो Su-57 में है। 
  • ‘सुखोई S-70' अपने साथ कई तरह के हथियार जैसे- 250 और 500 कैलिबर बॉम ले जा सकता है। यह 1 हजार किलो तक के गाइडेट बम भी ले जा सकता है। इसके अलावा, जमीन से हवा में और हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें भी यह लेकर जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  2. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  3. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  6. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  7. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  8. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  9. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  10. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.