What is Changhe Z-10 : ऐसा लड़ाकू हेलीकॉप्‍टर जिसे रूस-चीन मिलकर बना रहे थे, पर बिगड़ गई बात!

What is Changhe Z-10 : इस हेलीकॉप्‍टर को चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ग्राउंड फोर्स के लिए डेवलप किया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 19 मई 2024 20:54 IST
ख़ास बातें
  • Changhe Z 10 हेलीकॉप्‍टर को बनाया है चीन ने
  • पहले इस प्रोजेक्‍ट में शामिल था रूस भी
  • फंडामेंटल डिजाइन के मुद्दे पर ही अटक गई बात

साल 2016 में चीन ने दुनिया को बताया कि उसकी सभी आर्मी एविएशन यूनिट्स में Changhe Z-10 तैनात हो चुका है।

Photo Credit: wiki

Changhe Z-10 : दुनिया के टॉप लड़ाकू हेलीकॉप्‍टर्स की बात होती है, तो चीन के Changhe Z-10 (चांगहे Z-10) का नाम भी लिया जाता है। इस हेलीकॉप्‍टर को चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ग्राउंड फोर्स के लिए डेवलप किया गया है। यह एक मीडियम अटैक हेलीकॉप्‍टर है। जब एंटी-टैंक युद्ध अभियान छेड़े जाते हैं, तब यह अपनी क्षमता दिखाता है, लेकिन एयर-टु-एयर फाइट में भी इसे काफी हद तक इस्‍तेमाल किया जा सकता है। रिपोर्टों के अनुसार, इस हेलीकॉप्‍टर को रूस और चीन ने मिलकर बनाना शुरू किया था, लेकिन एक अहम मुद्दे पर सहयोग टूट गया और चीन ने Changhe Z-10 को खुद तैयार किया।   

Changhe Z-10 के डिजाइन पर चीन और रूस ने मिलकर काम शुरू किया था। लेकिन हेलीकॉप्‍टर के फंडामेंटल डिजाइन में ही दोनों देशों के बीच सहमति नहीं बन पाई। कहा जाता है कि रूस ने इस हेलीकॉप्‍टर के डिजाइन के लिए अपना सपोर्ट बंद कर दिया। उसके बाद चीनी आर्मी के आर्मामेंट्स डिपार्टमेंट ने कुछ लोकल चीनी डिजाइनरों के साथ काम शुरू किया। बाद में Changhe Z-10 को चांगे एयरक्राफ्ट इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन (CAIC) ने चीन में ही तैयार किया। 

साल 2016 में चीन ने दुनिया को बताया कि उसकी सभी आर्मी एविएशन यूनिट्स में Changhe Z-10 तैनात हो चुका है। Changhe Z-10 चीन में बना उसका पहला स्वदेशी लड़ाकू हेलीकॉप्टर है। दिलचस्‍प यह है कि इस हेलीकॉप्‍टर की शुरुआत साल 2012 में हुई और अबतक चीन के पास ऐसे 200 से ज्‍यादा हेलीकॉप्‍टर हो गए हैं। 
 

Changhe Z-10 Specifications 

Changhe Z-10 में 2 क्रू सवार हो सकते हैं। हेलीकॉप्‍टर की लंबाई 14.15 मीटर, ऊंचाई 3.85 मीटर है। इसका ग्रॉस वेट 5,540 किलो है और अधिकतम टेकऑफ भार क्षमता 7 हजार किलो है। यह हेलीकॉप्‍टर 270 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है। 800 किलोमीटर इसकी रेंज है। यह समुद्र तल से 6400 मीटर की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है। यानी यह तिब्‍बत के कठिन इलाके से गुजर सकता है।  
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  6. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  2. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  3. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  4. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  5. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  6. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  7. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  8. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  10. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.