What is Abhyas? डीआरडीओ ने किया ‘अभ्यास’ का सफल टेस्‍ट, क्‍या है यह? देखें Video

What is Abhyas : यह परीक्षण कई मायनों में महत्‍वपूर्ण है, जिसका फायदा आगामी मिशनों में देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 28 जून 2024 17:49 IST
ख़ास बातें
  • डीआरडीओ ने किया 'अभ्‍यास' का परीक्षण
  • यह ‘हाई-स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टारगेट’ है
  • ओडिशा के चांदीपुर में किया गया टेस्‍ट

Photo Credit: DRDO_India

रक्षा क्षेत्र को मजबूत बनाने के मकसद से भारत लगातार नए-नए मिशनों की टेस्टिंग कर रहा है। इसी क्रम में ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्‍ट रेंज से ‘अभ्यास' नाम के ‘हाई-स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टारगेट' के उड़ान परीक्षणों की सीरीज को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। ‘अभ्‍यास' (Abhyas) को भारत में ही डेवलप किया गया है। इसे डीआरडीओ (DRDO) ने मिसाइल सिस्‍टमों के टेस्‍ट के लिए लक्ष्य के रूप में विकसित किया है। यह परीक्षण कई मायनों में महत्‍वपूर्ण है, जिसका फायदा आगामी मिशनों में देखने को मिल सकता है। 

पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि डीआरडीओ ने चांदीपुर स्थित ‘इंटीग्रेटेड टेस्‍ट रेंज' से एडवांस्‍ड ‘बूस्टर कॉन्फि‍गरेशन' के साथ ‘हाई स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टारगेट' (हीट) नामक ‘अभ्यास' के लगातार छह परीक्षणों को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।
 

मंत्रालय के मुताबिक, सफल उड़ान परीक्षणों ने ‘अभ्यास' सिस्‍टमों के प्रोडक्‍शन का रास्‍ता खोल दिया है यानी अब इनका प्रोडक्‍शन किया जाएगा ताकि भविष्‍य में मिसाइल सिस्‍टमों के टेस्‍ट के लिए अभ्‍यास को एक टार्गेट के तौर पर सेट किया जा सके। 
Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, ‘अभ्यास' ने अपनी कामयाबी का प्रदर्शन करते हुए 10 टेस्‍टों को सफलतापूर्वक पूरा किया है। डीआरडीओ के एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट ए‍स्‍टब्लिशमेंट (एडीई) ने ‘अभ्यास' को डिजाइन किया है। इसका प्रोडक्‍शन ‘हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड' (एचएएल) और ‘लार्सन एंड टुब्रो' (एलएंडटी) करेंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'अभ्यास' के डेवलपमेंट टेस्‍टों के लिए डीआरडीओ समेत इंडस्‍ट्री की सराहना की है। उन्होंने कहा कि अभ्‍यास का सफल परीक्षण वैज्ञानिकों और इंडस्‍ट्री के बीच तालमेल का उल्लेखनीय प्रमाण है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  4. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.